Author: Khabar World

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर बीजापुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। एनकाउंटर में 3 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि जवानों ने जंगल में नक्सलियों को घेर लिया है। अन्नाराम और मरीमल्ला के जंगलों में दोनों ओर से फायरिंग हो रही है। मिली जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ नक्सलियों की मद्देड एरिया कमेटी से हुई है। जवानों की टीम जंगल में मौजूद है। जंगल से जवानों ने बड़ी तादाद में हथियार बरामद किए हैं। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। फिलहाल पुलिस ने नक्सलियों के मारे जाने…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज आज बिलासपुर के रेलवे अस्पताल पहुंचे, जहां रेल हादसे के घायलों से मुलाकात कर हाल-चाल जाना। इलाज को लेकर डॉक्टरों से बातचीत की। साथ ही अफसरों से घटना के बारे में जानकारी ली। बैज ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा, रेल हादसे के जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। केंद्र और प्रदेश दोनों सरकार फेल है। अगर दोनों सरकारें ठीक से ध्यान देती तो ऐसा हादसा नहीं होता। रेल हादसे में हुई मौतों के लिए केंद्र व राज्य सरकार जिम्मेदार है। दीपक बैज ने डिप्टी सीएम अरुण साव…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर से अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां मर चुका युवक अपने ही क्रियाक्रम कार्यक्रम के दौरान जिंदा वापस अपने घर लौट आया, जिसे देख लोग हैरान रह गए। अब यह मामला पुलिस के लिए चुनौती बन गई है। अखिर कुएं में मिली लाश किसकी है, इसे जानने पुलिस अब बंद कर चुकी फाइल को दोबारा खोलकर शव की पहचान करने में जुट गई है। दरअसल बीते शनिवार को मानपुर में कुएं में एक अज्ञात लाश मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में शव की पहचान करने के लिए सूचनाएं भेजवाई थी,…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। उप राष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान राजभवन में मिले आतिथ्य की सराहना की और उसके लिए राज्यपाल डेका को धन्यवाद दिया। उनकी इस यात्रा को अविस्मरणीय बनाने के लिए राजभवन परिवार के आग्रह पर श्री राधाकृष्णन ने राज्यपाल डेका के साथ सामूहिक फोटो भी ली।

Read More

अस्पताल पहुंचकर जानी स्थिति, डॉक्टरों को बेहतर से बेहतर इलाज के दिए निर्देश खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज बिलासपुर में विभिन्न अस्पतालों का दौरा कर रेल हादसे में घायल मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने घायलों से मुलाकात कर उनके जल्द स्वस्थ लाभ की कामना की। साव ने अस्पताल में डॉक्टरों से चर्चा कर घायलों के स्वास्थ्य के बारे में पूछा और उनके बेहतर से बेहतर इलाज के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि 4 नवम्बर को बिलासपुर के लाल खदान के पास हुए रेल हादसे में 11 लोगों की मृत्यु और 20 लोग घायल…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। उप राष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन को आज राजभवन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उनके साथ राज्यपाल रमेन डेका भी थे।

Read More

बस्तर की 7,658 महिलाएं पहली बार शामिल! खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के हाथों छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना की लाभार्थी 69 लाख से अधिक महिलाओं को 21वीं किश्त के रूप में 647 करोड़ 28 लाख 36 हजार 500 रूपए की राशि जारी कर दी गई है। लाभार्थी महिलाओं में 7658 महिलाएं बस्तर संभाग के उन गांवों की है, जो छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बीते 22 महीनों में संचालित माओवाद उन्मूलन अभियान के चलते माओवाद के प्रभाव से मुक्त हुए हैं। इन महिलाओं को पहली बार इस योजना का लाभ मिला। बता दें कि उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन राजनांदगांव में आयोजित…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजभवन में आधुनिक असम के सांस्कृतिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले बहुमुखी प्रतिभा के धनी, भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला रानी डेका काकोटी, राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर प्रसन्ना एवं राजभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों ने श्री हजारिका के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। नवा रायपुर में आयोजित राज्योत्सव 2025 के अंतिम दिन राज्य अलंकरण समारोह होगा। इस साल 34 राज्य अलंकरण दिया जाएगा। संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने बुधवार को मीडिया से चर्चा में राज्य अलंकरण से सम्मानित होने वाले लोगों की लिस्ट भी जारी की है।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजभवन में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की। उपराष्ट्रपति ने X पोस्ट में लिखा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजभवन, छत्तीसगढ़ में उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की।

Read More