Author: Khabar World

खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। सीतानदी टाइगर रिजर्व में अतिक्रमण का प्रयास करने वाले कोंडागांव जिले से आये 53 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी महानदी कैचमेंट एरिया और हाथी तेंदुआ वन्यप्राणी रहवास क्षेत्रों में पेड़ों और झाड़ियों को साफ करने का प्रयास कर रहे थे। इसकी सूचना मिलते ही तीन परिक्षेत्रों की संयुक्त टीम ने बड़ी संख्या में आरोपियों को धर दबोचा है। उदंती सीतानदी, उप निदेशक वरुण जैन ने पूरे घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के सीतानदी (कोर) परिक्षेत्र अंतर्गत आरक्षित वन कक्ष क्रमांक 323 परिसर घोटबेड़ा में…

Read More

हिंदू धर्म में पौष (पूस) अमावस्या को धार्मिक दृष्टि से बहुत ही खास तिथि माना गया है। विशेषरूप से यह दिन नदी स्नान, पितृ तर्पण, दान-पुण्य और आत्मशुद्धि के लिए श्रेष्ठ होता है। शास्त्रों के अनुसार पौष अमावस्या के दिन किए गए दान, व्रत और पूजा-पाठ से जाने-अनजाने में किए पापों का क्षय होता है, कर्ज से मुक्ति मिलती है, पितृ और ग्रह दोष दूर होते हैं। पौष अमावस्या इसलिए भी खास है, क्योंकि यह साल 2025 की अंतिम अमावस्या भी है, जोकि शुक्रवार 19 दिसंबर को पड़ रही है। यदि आप नए साल पहले अपनी सभी समस्या, पाप, दोष…

Read More

नई दिल्ली। नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्मों का फैंस को इंतजार रहता है। उनकी फिल्म अखंडा 2 पहले सिनेमाघरों में रणवीर सिंह की धुरंधर के साथ रिलीज होने वाली थी मगर फिर इसे पोस्टपोन कर दिया गया और ये 12 दिसंबर को रिलीज हुई है। फिल्म को अच्छे रिव्यू मिले हैं और ये बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक बिजनेस कर रही है। फिल्म जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में भी शामिल होने वाली है। नंदमुरी बालकृष्ण की अखंडा 2 धुरंधर की आंधी में भी टिकी हुई है। फिल्म का तेलुगू वर्जन जमकर कमाई कर रहा है। फिल्म का हिंदी वर्जन धुरंधर…

Read More

नई दिल्ली। गुड़ एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो लिवर की कोशिकाओं को सुरक्षित रखने और लिवर के एंजाइमेटिक प्रक्रियाओं को सुचारू बनाए रखता है। रायबरेली की आयुष चिकित्सक डॉ। आकांक्षा दीक्षित बताती हैं कि अधिक मात्रा में गुड़ का सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए जिन लोगों को ज्यादा गुड़ खाने से समस्या होती है, उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए। गुड़ का सेवन कितना करना चाहिए, आइये जानते हैं। भोजन के बाद गुड़ खाना सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। यह पाचन सुधारने, ऊर्जा प्रदान करने और शरीर को आवश्यक पोषक तत्व…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जिले की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली नवनिर्मित नगर पालिका बोदरी एक बार फिर सुर्खियों में है।लेकिन इस बार वजह विकास नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा है। नगर पालिका बोदरी में आज एंटी करप्शन ब्यूरो ने जबरदस्त कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोरी के पूरे खेल को बेनकाब कर दिया। एसीबी की टीम ने बुधवार को छापा मारकर उप अभियंता के.एन. उपाध्याय के बाबू सुरेश सिहोरे को भवन का नक्शा पास कराने के बदले रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। इतना ही नहीं, इस मामले में सीएमओ भारती साहू को भी गिरफ्तार कर एसीबी की…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। एसपी बिलासपुर रजनेश सिंह ने जिले के 15 पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश जारी किया है। इस फेरबदल में 2 एएसआई, 5 हेड कांस्टेबल और 8 कांस्टेबल शामिल हैं।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। सुकमा में नक्सल मोर्चे पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई जारी है। थाना गोलापल्ली क्षेत्र के जंगल और पहाड़ी में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच बड़ी मुठभेड़ जारी है। सुकमा पुलिस ने एनकाउंटर की पुष्टि की है। माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर DRG ने गोलापल्ली क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया। जवानों के सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई देते हुए मोर्चा संभाला। सुबह से ही घने जंगल और पहाड़ी इलाके में ऑपरेशन तेज हो गया है।सुरक्षा बल पूरी सतर्कता के साथ मोर्चे पर डटे…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी से सटे खरोरा थाना क्षेत्र में बीती रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना खरोरा–रायपुर मेन रोड पर ग्राम बरौंडा के पास स्थित किंग द ढाबा एंड रेस्टोरेंट के सामने हुई। अज्ञात तीन बदमाशों ने लूट की नीयत से युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार देर रात करीब 11:30 बजे तीन अज्ञात युवक ऑरेंज रंग की KTM मोटरसाइकिल से खरोरा की ओर से आए और ढाबे के सामने रुके। पहले उन्होंने बलौदाबाजार जाने का रास्ता पूछा, इसके बाद चाकू निकालकर लूटपाट शुरू कर दी।…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कक्षा पहली से आरटीई के तहत प्रवेश देने के राज्य सरकार के फैसले पर कांग्रेस ने कड़ा ऐतराज जताया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने कहा कि नर्सरी स्तर से प्रवेश समाप्त करने से गरीब और वंचित वर्ग के बच्चे प्रारंभिक शिक्षा से वंचित हो जाएंगे और पढ़ाई में पिछड़ सकते हैं। उन्होंने निर्णय को वापस लेने की मांग की है।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर, मुंगेली और दुर्ग के विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। सुबह 11 बजे रायपुर स्थित आयुर्वेदिक कॉलेज में मेगा हेल्थ कैंप का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद 11:50 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड से मुंगेली के लिए रवाना होंगे। मुंगेली के ग्राम सेतगंगा और लालपुर में गुरु घासीदास जयंती समारोह में शामिल होने के बाद दोपहर 3:50 बजे दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम को भिलाई नगर के सतनाम भवन में गुरु घासीदास जयंती व गुरुपर्व कार्यक्रम और रात 8 बजे अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास में आयोजित समारोह में भाग लेंगे। 8:40 बजे मुख्यमंत्री…

Read More