Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करें – अरुण साव
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को
- ₹25,000 के विवाद ने ली बुजुर्ग की जान, महावीर चौक पर सरेराह गला रेतकर हत्या
- प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करें- अरुण साव
- सुशासन तिहार 2026: त्रिवेणी रात्रे का पक्के घर का सपना हुआ पूरा
- मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात: जशपुर में नदी पर बनेगा उच्च स्तरीय पुल, तीन राज्यों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को
- जहां लगती थी जन-अदालत, वहां पहुंचा विष्णु का सुशासन : पुजारी कांकेर में पहली बार लगा जनसमस्या महाशिविर
Author: Khabar World
पं. रविशंकर विश्वविद्यालय में महत्वपूर्ण कार्यशाला और MoU हुआ ऐतिहासिक खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा के डिजिटलीकरण को नए युग में ले जाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए उच्च शिक्षा विभाग ने INFLIBNET (Information and Library Network) सेवाओं के राज्यव्यापी विस्तार की प्रक्रिया को गति दे दी है। UGC और शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत स्थापित इसका अंतर-विश्वविद्यालय केंद्र देशभर में लाइब्रेरी ऑटोमेशन, डिजिटल संसाधन, प्लेगरिज़्म डिटेक्शन, शोध प्रबंधन, ई-कंटेंट और अकादमिक प्रोफाइलिंग जैसी महत्वपूर्ण सेवाएँ लगभग निःशुल्क उपलब्ध कराता है। इन सेवाओं के लागू होने से छत्तीसगढ़ के सार्वजनिक विश्वविद्यालयों में शिक्षण, अधिगम और…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय स्थित सभागार में राज्य की योजनाओं की समीक्षा की गई। विकासशील ने सचिवों को निर्देशित किया कि अपने विभाग के लिए अगले तीन वर्षों की कार्ययोजना तैयार करें, ताकि प्रदेश में कुशलता के साथ और तीव्र गति से काम हो सकें। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य जनता के हित में सतत् कार्य करना है। बैठक में वर्ष 2025-26 के बजट में शामिल नवीन मद प्रस्तावों, योजनाओं और निर्माण कार्यों की प्रगति का विस्तृत मूल्यांकन किया गया। लक्ष्य और उपलब्धि के आधार पर विभागवार प्रस्तुति भी दी गई। बैठक में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। डिप्टी सीएम अरुण साव ने स्वदेशी संकल्प यात्रा वाहन को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने X पोस्ट में लिखा, आज तेलीबांधा तालाब, रायपुर में कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) एवं स्वदेशी जागरण मंच, छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित स्वदेशी संकल्प यात्रा को ध्वज दिखाकर रवाना किया। बाइक रैली में सम्मिलित होकर रायपुरवासियों को स्वदेशी अपनाने के लिए आग्रह किया, स्वदेशी से ही हमारा छत्तीसगढ़ और भारत आत्मनिर्भर बनेगा। इस अवसर पर मान. विधायक मोतीलाल साहू जी, कैट उपाध्यक्ष अमर परवानी , रायपुर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष नंदकुमार साहू, छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSC) अध्यक्ष दीपक म्हस्के , छत्तीसगढ़ राज्य…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के सांसद संतोष पाण्डेय ने वन्देमातरम् की 150वी वर्षगाँठ के दृष्टिगत हुई विशेष चर्चा में भाग लेते हुए लोकसभा में वन्दे मातरम् पर संसद में आभार प्रकट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते समय हमारा मस्तक कृतज्ञता से झुक जाता है। गुलामी के चिह्नों को मिटाने का कार्य प्रधानमंत्री मोदी ने किया है। स्वतंत्रता की लड़ाई में वन्दे मातरम् ने युवाओं में प्राण फूँकने का काम किया। वन्दे मातरम् का अर्थ है— माता की आराधना। यह उस माता की आराधना है, जिसकी गोद में हम खेलते हैं और…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी में पत्नी ने अपनी पति को जिंदा जलाकर मार डाला। बताया जा रहा है 8 दिसंबर की रात पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद हुआ, जिसके बाद गुस्से में पत्नी ने पति पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी और दरवाजा बंद कर भाग गई। आग में गंभीर रूप से झुलसे पति की इलाज के दौरान मौत हो गई। पूरा मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, दोनों की शादी 22 साल पहले हुई थी। मनमुटाव के कारण पति-पत्नी अलग रहते थे। पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारो से चर्चा करते हुये कहा कि कल सरकार की तरफ़ से एक प्रेस नोट जारी किया गया तथा उसके बाद वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रेस कांफ्रेंस भी किया प्रचारित किया गया की सरकार ने गाइड लाइन की दरों में कमी कर दिया जबकी हक़ीक़त यह है कि न सरकार के द्वारा जारी प्रेस नोट में और न ही वित्त मंत्री के प्रेस कांफ्रेंस में दरों के कम करने की बात की गई है। सरकार ने गाइड लाइन की दर जो 10 से 800 प्रतिशत तक बढ़ाया है, उसमे कमी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। नक्सल ऑपरेशन में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता और कुख्यात नक्सली कमांडर हिडमा के ढेर होने के बाद अब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अगले सप्ताह छत्तीसगढ़ के दौरे पर पहुंचेंगे। अमित शाह का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार, गृह मंत्री अमित शाह 13 दिसंबर को बस्तर पहुंचेंगे। यहां वे बस्तर ओलंपिक से जुड़े विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के दौरान वे बस्तर की सांस्कृतिक पहचान और युवाओं की सहभागिता को बढ़ावा देने वाले आयोजनों को भी संबोधित कर सकते हैं। इस दौरे के दौरान गृहमंत्री शाह सुरक्षा एजेंसियों…
छत्तीसगढ़ की शिल्पकार हीराबाई झरेका बघेल को राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार: धातु कला में अमूल्य योगदान
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला और शिल्प परंपरा को एक बार फिर राष्ट्रीय मंच पर पहचान मिली है। आज, मंगलवार, 9 दिसंबर 2025 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित गरिमामय समारोह में, छत्तीसगढ़ की प्रख्यात शिल्पकार हीराबाई झरेका बघेल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रतिष्ठित राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार से सम्मानित किया। उन्हें यह पुरस्कार उनकी उत्कृष्ट धातुकला (मेटल क्राफ्ट) में अमूल्य और विशिष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया है।
पीथमपुर क्षेत्रों में औचक निरीक्षण अभियान खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ जिला प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर के निर्देशन में खनिज विभाग और उड़नदस्ता दल ने बम्हनीडीह, पुछेली, बिर्रा, कनस्दा, हथनेवरा और पीथमपुर क्षेत्रों में औचक निरीक्षण अभियान चलाया। अभियान के दौरान अवैध परिवहन में संलिप्त पाँच वाहन-ग्राम पुछेली से एक ट्रैक्टर, पीथमपुर से एक हाईवा, कनस्दा से एक ट्रैक्टर तथा बम्हनीडीह क्षेत्र से दो हाईवा-जप्त किए गए। सभी वाहनों को पुलिस रक्षित केंद्रों और संबंधित थानों में सुरक्षा के लिए रखा गया है। जिला खनिज अधिकारी श्री अनिल…
छुईखदान में हर माह 07 तारीख को रोजगार दिवस, आजीविका डबरी से आय बढ़ाने की पहल खबर वर्ल्ड न्यूज-खैरागढ़। खैरागढ़ जिले के छुईखदान विकासखंड की सभी 107 ग्राम पंचायतों में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार प्रत्येक माह की 07 तारीख को मनरेगा आधारित रोजगार दिवस का आयोजन किया जा रहा है। वनांचल से मैदानी पंचायतों तक आयोजित हो रहे इन शिविरों में मनरेगा से जुड़े दिशा-निर्देशों, प्रक्रियाओं और अधिकारों की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों तथा जॉब कार्डधारियों को दी जा रही है। रोजगार सहायक मौके पर ही मनरेगा में संधारित सात रजिस्टर व वर्क/केस फाइल प्रस्तुत करते हैं, साथ…

