Author: Khabar World

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोण्डागांव। कोण्डागांव जिले से भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जिले में नौ महीने पहले हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को धरदबोचा है। पीड़िता के साथ दुष्कर्म उसके सौतेले भाई ने ही किया था। पूरा मामला माकड़ी थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, 8–9 महीने पहले युवती के साथ किसी अज्ञात व्यक्ति ने दुष्कर्म किया था, जिसके कारण वह गर्भवती हो गई। पीड़िता ने 6 नवंबर को एक नवजात शिशु को जन्म दिया। जिसके आधार पर पुलिस ने पूछताछ शुरू की। पूछताछ में हुए चौकाने…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-सारंगढ़ बिलाईगढ़। अवैध धान भंडारण के विरुद्ध कलेक्टर डॉ संजय कन्नोजे के निर्देश पर तहसीलदार प्रकाश पटेल, सहायक खाद्य अधिकारी तरुण कुमार नायक, मंडी उप निरीक्षक अंजू दिनकर, प्रीति तिर्की एवं जगदीश बरेठ के संयुक्त जांच दल द्वारा तहसील सारंगढ़ अंतर्गत ग्राम सालर में अग्रवाल ट्रेडर्स सालर प्रोपराइटर प्रकाश अग्रवाल के गोदाम से स्टॉक में अनियमितता पाए जाने के कारण 137 बोरी वजन 55 क्विंटल धान को जप्त कर मंडी अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया। सीजी सेट 2024 का ईसर्टिफिकेट व्यापम की वेबसाइट पर उपलब्ध 1 दिसंबर 2025/छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा उच्च शिक्षा संचालनालय के…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में पहली बार होने वाले अंतर्राष्ट्रीय वनडे मैच (Raipur Cricket Match) को लेकर तैयारियां जोरों पर है। फैंस अपने फेवरेट क्रिकेटर्स को देखने के लिए उत्साहित हैं। मैच की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सोमवार को पुलिस अधिकारियों की बड़ी बैठक हुई। रायपुर रेंज आई अमरेश मिश्रा और डीआईजी गिरिजाशंकर जायसवाल की अध्यक्षता में यह बैठक हुई, जिसमें एसएसपी रायपुर समेत डीएसपी और एएसपी लेवल के अधिकारी शामिल हुए हैं। भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) को शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम हैंडओवर किए जाने के बाद यह पहला मौका जब…

Read More

भारतीय पुलिस सेवा के परीवीक्षाधीन अधिकारियों ने की भेंट राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि पुलिस को आमजनता से मानवीय दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए संवेदनशीलता के साथ बर्ताव करना चाहिए। पुलिस की छवि, थाने में शिकायत लेकर आने वाले नागरिकों से किए गए व्यवहार से बनती है। पुलिस अधिकारियों को थाने में आए पीड़ित व्यक्तियों की सहायता के लिए तत्पर होना चाहिए। राज्यपाल डेका ने आज राजभवन में भेंट करने आए भारतीय पुलिस सेवा के परीवीक्षाधीन अधिकारियों से उक्त बातें कही। भेंट के दौरान राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना, नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी, चंद्रखुरी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। धमतरी शहर इन दिनों नई पहचान गढ़ रहा है—कलात्मकता, स्वच्छता और सांस्कृतिक जीवंतता से भरी एक आकर्षक नगरी। जिला प्रशासन और नगर पालिका निगम द्वारा पिछले महीने प्रारंभ किया गया अभिनव कार्यक्रम ‘चमकारी – अपनी कला का करे प्रदर्शन और अपने शहर को सुंदर बनाए’ अब शहर की सूरत बदलने लगा है। इस अभियान ने धमतरी के युवाओं, कलाकारों और विद्यार्थियों में एक नई ऊर्जा भर दी है, जिसके परिणाम आज शहर की हर गली–मुख्य मार्गों पर दिखाई दे रहे हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता आयोजित करना नहीं था; बल्कि नागरिकों में स्वच्छ वातावरण, सौंदर्यीकरण और…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के दौरान बीएलओ के साथ अभद्रता और मारपीट का मामला अब औपचारिक शिकायत के बाद और गंभीर हो गया है। रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र में पीड़िता वंदना सोनी (54), निवासी शक्ति नगर उपरपारा, ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है। वंदना सोनी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 50 की बीएलओ हैं और मतदाता सूची सुधार कार्य कर रही थीं। जानकारी के मुताबिक, BLO वंदना सोनी एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है। घटना के बाद उन्होंने आरोपी महिला के खिलाफ पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई। BLO ने महिला पर आरोप लगाया है कि जब वह अपने सहयोगियों…

Read More

जल है तो कल है और अमृत सरोवर इस “कल” को सुरक्षित रखने का राष्ट्रीय संकल्प है खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारत में जल हमेशा से जीवन, संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की धुरी रहा है। लेकिन समय के साथ बदलते मौसम, अनियमित वर्षा और भूजल स्तर में लगातार गिरावट ने गाँवों में पानी की उपलब्धता को चुनौतीपूर्ण बना दिया। इसी पृष्ठभूमि में देशभर में शुरू हुए “अमृत सरोवर” अभियान ने जल-संरक्षण को एक नए स्वरूप और नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाया है। यह सिर्फ एक तालाब निर्माण कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी, पर्यावरण-संरक्षण और ग्रामीण विकास का समन्वित मॉडल बन चुका…

Read More

‘कोडकॉन’ के तृतीय वार्षिक सम्मेलन में शामिल हुए राज्यपाल खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कहा है कि स्वस्थ रहने के लिए हमें प्रकृति के नियमों का ध्यान रखा जाना चाहिए। हमारा खान-पान और जीवन शैली प्रकृति के अनुरूप होने से हम बहुत सी बीमारियों से बच सकते हैं। राज्यपाल रमेन डेका कल रायुपर के एक निजी होटल में आयेाजित छत्तीसगढ़ ओबिसिटीज़, डायबिटिज एंड इंडोक्राइन (मोटापा, मधुमेह, अंतःस्रावी) सोसाइटी (कोड) के तृतीय वार्षिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि आज डायबिटीज़, मोटापा और हार्माेन संबंधी बीमारियां न केवल भारत में…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। साइबर थाना पुलिस ने फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर हुई ठगी के मामले में आंध्रप्रदेश से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने दुर्ग के एक व्यक्ति से 48 लाख 67 हजार 500 रुपए की ठगी की थी। साइबर ठगों ने पीड़ित को इंस्टाग्राम पर निवेश का झांसा देकर लिंक भेजा था। इसके बाद बैंक खाते से लाखों रुपए निकाल लिए थे। पुलिस ने दोनों ही आरोपी को आंध्रप्रदेश के अनकापल्ली से पकड़ा है। दोनों को दुर्ग लाकर अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें केंद्रीय जेल भेज दिया गया है। 9 अक्टूबर 2025 को…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-धरमजयगढ़। छाल रेंज के गंजाईपाली फॉरेस्ट क्वॉटर में सोमवार सुबह खौफनाक वारदात सामने आई। गंजाईपाली बिट में फॉरेस्ट गार्ड के रूप में पदस्थ यादराम अजगल्ले की पत्नी की लाश उनके क्वॉटर में खून से लथपथ हालत में मिली। घटना की जानकारी मिलते ही छाल पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल मौत के कारणों पर पुलिस ने कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा है, लेकिन पूरे क्षेत्र में दहशत और बेचैनी का माहौल है। घटना धरमजयगढ़ वनमंडल के छाल रेंज की गंजाईपाली फॉरेस्ट क्वॉटर की बताई जा रही है।

Read More