Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- ₹25,000 के विवाद ने ली बुजुर्ग की जान, महावीर चौक पर सरेराह गला रेतकर हत्या
- प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करें- अरुण साव
- सुशासन तिहार 2026: त्रिवेणी रात्रे का पक्के घर का सपना हुआ पूरा
- मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात: जशपुर में नदी पर बनेगा उच्च स्तरीय पुल, तीन राज्यों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को
- जहां लगती थी जन-अदालत, वहां पहुंचा विष्णु का सुशासन : पुजारी कांकेर में पहली बार लगा जनसमस्या महाशिविर
- सुशासन तिहार बना किसानों की उम्मीद, केसीसी से खुले तरक्की के नए रास्ते
- बस्तर में बागवानी क्रांति: 9 साल की तपस्या लाई रंग, अब ‘लीची’ की मिठास से बदलेगी किसानों की तकदीर
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। स्क्रैप व्यवसाय से जुड़े अशरफ मेमन समेत 3 लोगों के शव उनके फार्महाउस में मिले हैं। यह तीनों बीती रात स्क्रैप व्यापारी के बरबसपुर स्थित यार्ड में बैगा के साथ तांत्रिक क्रिया कर रहे थे। तांत्रिक क्रिया के दौरान एक-एक कर बैगा ने तीनों को कमरे में बुलाया और कुछ ही देर में तीनों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, मृतकों में अशरफ मेमन, कोरबा का एक स्थानीय युवक और बिलासपुर निवासी एक युवक शामिल है। बिलासपुर निवासी बैगा राजेन्द्र कुमार ने इन्हें दावा किया था…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। आज गणना प्रपत्र भरने का अंतिम दिन है। BLO घर-घर पहुंचकर नाम, उम्र, पता और दस्तावेज़ों का सत्यापन कर रहे हैं। 12 से 15 दिसंबर के बीच चुनाव अधिकारी सभी डेटा जुटाकर ड्राफ्ट मतदाता सूची तैयार करेंगे। 16 दिसंबर से 15 जनवरी तक दावा–आपत्ति की प्रक्रिया चलेगी, 16 जनवरी से 7 फरवरी तक मतदाता सूची का सत्यापन होगा और 14 फरवरी को अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह 10 बजे बस्तर के जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। वे 11:10 बजे बस्तर ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। दोपहर 1:40 बजे वे रायपुर लौटेंगे और 2:15 बजे सक्ती जिले के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 3 बजे 251 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में भाग लेंगे और शाम 5 बजे फिर राजधानी रायपुर लौट आएंगे।
*गौरवशाली है आदिवासी समाज की संस्कृति, इतिहास और विरासत* KWNS – रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि राष्ट्र व समाज के नव निर्माण में आदिवासी समाज के अमर शहीदों एवं महापुरूषों का अद्वितीय योगदान है। उन्होंने कहा कि जब-जब राष्ट्र व समाज पर विपत्ति आई है, आदिवासी समाज ने उनका डटकर मुकाबला कर विघटनकारी तत्वों को मुहतोड़ जवाब दिया है। मुख्यमंत्री श्री साय आज बालोद जिले के गुरूर विकासखंड के ग्राम कर्रेझर में आयोजित विराट वीर मेला महोत्सव को सम्बोबिधत कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने तीन दिवसीय विराट वीर मेला के अंतिम दिवस पर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के लालखदान, बिलासपुर में रेल हादसे की जांच करने वाले सीआरएस ने प्रारंभिक रिपोर्ट में रेल हादसे का बड़ा कारण अप्रशिक्षित चालक को बताया है। इस हादसे में 12 यात्रियों की मौत हुई थी। जांच रिपोर्ट के बाद अब संबंधित विभाग के अधिकारियों पर कभी भी कार्रवाई हो सकती है। बता दें कि एक माह पहले चार नवंबर को कोरबा-बिलासपुर लोकल मेमू अप लाइन पर खड़ी कोयला लोड मालगाड़ी से टकराई थी। इस हादसे में 12 यात्रियों की मौत हुई थी और 20 से अधिक यात्री घायल हुए थे। इस हादसे के कारण रेलवे को…
मेडिकल कॉलेज स्थापना से खुलेगा विकास का नया अध्याय- उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। कबीरधाम जिले के स्वास्थ्य ढांचे को मज़बूती देने और युवाओं के लिए चिकित्सा शिक्षा के नए अवसर प्रदान करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम के रूप में मेडिकल कॉलेज कबीरधाम की स्थापना होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 12 दिसम्बर को अपने कवर्धा प्रवास के दौरान ग्राम घोटिया में मेडिकल कॉलेज की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पूजित शिला का शिलान्यास एवं भूमिपूजन करेंगे। कॉलेज के लिए 40 एकड़ भूमि आबंटित, 306 करोड़ से अधिक की राशि को मिली स्वीकृति उप मुख्यमंत्री विजय…
समिति की व्यवस्थित खरीदी प्रक्रिया से संतुष्ट, करेंगे कृषि और दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरिया। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अभियान के तहत आज कोरिया जिले में ग्राम कंचनपुर निवासी किसान श्री विकास कुमार साहू अपने दादा के नाम से साख सहकारी समिति, जामपारा में पहुंचकर धान विक्रय किया। किसान विकास ने बताया कि उनके दादा के नाम 3.4790 हेक्टेयर पंजीकृत कृषिभूमि में धान की खेती की थी। खरीदी केंद्र में उन्होंने 180 क्विंटल धान की बिक्री की। राज्य सरकार द्वारा निर्धारित 2369 प्रति क्विंटल की समर्थन मूल्य दर के अनुसार उन्हें 4,26,420 रुपए की राशि प्राप्त होगी।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरिया। कोरिया जिला प्रशासन की विशेष पहल पर ग्राम पंचायतों में अब नागरिकों की जरूरी सेवाएं घर के पास ही उपलब्ध हो रहे हैं। गौरतलब है कि प्रशासनिक प्रक्रियाओं में तेजी, दस्तावेजों की सहज प्राप्ति और योजनाओं का सीधा लाभ इन सभी को आसान बनाने में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ये केंद्र ग्रामीणों के लिए एक ऐसे समाधान स्थल के रूप में उभरे हैं, जहां एक ही छत के नीचे कई सेवाएं तुरंत और सुगमता से मिल रही हैं। विशेष रूप से प्रधानमंत्री आवास योजनाओं के हितग्राही, जो पहले बैंक या शहर जाने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी । छत्तीसगढ़ में युवाओं के नवाचार, उद्यमिता और स्टार्टअप संस्कृति को मजबूत आधार देने की दिशा में धमतरी जिले ने ऐतिहासिक पहल की है। विश्वस्तरीय स्टार्टअप एक्सीलरेटर टेकस्टार्स के सहयोग से जिला प्रशासन धमतरी तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 28 से 30 नवंबर 2025 तक तीन दिवसीय टेकस्टार्स स्टार्टअप वीकेंड धमतरी का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन पहली बार प्रदेश के किसी गैर-महानगरीय जिले में आयोजित हुआ, जिसने धमतरी को उभरते स्टार्टअप हब के रूप में नई पहचान दिलाई है। स्टार्टअप वीकेंड में 100 से अधिक युवा प्रतिभागियों, 50 संभावित स्टार्टअप टीमों, 20 अनुभवी…
समिति के प्रतिनिधिमंडल ने लालपुर धाम में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय मेला हेतु किया आमंत्रित खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज सतनाम कल्याण समिति, बंधवा के प्रतिनिधिमंडल ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सौजन्य भेंट की। प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री साय को परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा की 269वीं जयंती के अवसर पर मुंगेली जिले के लालपुर धाम में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय विशाल मेला—18, 19 एवं 20 दिसंबर—में सम्मिलित होने का निमंत्रण प्रदान किया। मुख्यमंत्री साय ने समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गुरु घासीदास बाबा का जीवन-दर्शन, सत्य,…

