Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सब्जी की खेप के नीचे ‘करोड़ों का नशा’: महासमुंद पुलिस ने नाकाम की अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी, 1.14 करोड़ का माल जब्त
- ऐतिहासिक उपलब्धि: खौफ के गढ़ ‘पूवर्ती’ में पहली बार पूरी हुई जनगणना, बना सुकमा का नंबर-1 गांव
- ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वीर सैनिकों को किया नमन
- अबूझमाड़ में डिजिटल सूर्योदय: ताहकाडोंड में पहली बार गूंजी मोबाइल की घंटी
- धमतरी का गौरव: ‘विश्व की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना’ में बनाया कीर्तिमान
- आम की छांव में बदले सपनों के मायने: मुख्यमंत्री ने कहा- “अब करोड़पति दीदी बनने की सोचिए”
- मुख्यमंत्री के निर्देश के तहत जिले के सुदूर व पहाड़ी कोरवा बसाहटों में 113 हैंडपंप व बोरवेल की होगी खुदाई
- ज्येष्ठ अमावस्या कब ? पितर, शनि देव और सुहागिनों का गहरा संबंध, जानें महत्व
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार रात रायपुर पहुंचे। आज रायपुर में विराट हिंदू सम्मेलन को संबोधित करेंगे। सुबह एम्स में युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। कल समाज प्रमुखों से संवाद करेंगे। रायपुर के सोनपैरी गांव में विराट हिंदू सम्मेलन होगा। युवा और बड़ी संख्या मे हिन्दू समाज के लोग शामिल होंगे। दोपहर 3 बजे हिंदू सम्मेलन में RSS प्रमुख मोहन भागवत संबोधित करेंगे। सम्मेलन के लिए बड़ा डोम तैयार किया गया है सम्मेलन में राष्ट्रीय संत असंग देवी जी भी शामिल होंगे।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। साल के आखिरी दिन कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को कबिनेट बैठक होगी। कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। धान खरीदी और नक्सलवाद समेत कई मुद्दों पर चर्चा संभव है। सुबह 11.30 बजे से बैठक शुरू होगी।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। सुबह वह 11 बजे पं दीनदयाल पीएम जन मन – मोबाइल मेडिकल यूनिट को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके बाद वह मंत्रालय, महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में शामिल होंगे। इसके अलावा वे दोपहर 2:40 बजे सोनपैरी पहुचेंगे, जहां हिंदू सम्मलेन कार्यक्रम में शिकारत करेंगे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय झारखंड के मांझाटोली में अंतरराज्यीय जन सांस्कृतिक समागम-कार्तिक जतरा में हुए शामिल जनजातीय गौरव और विकास की राह पर आगे बढ़ता छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुमला (झारखंड) में आयोजित अंतर्राज्यीय जन-सांस्कृतिक समागम ‘कार्तिक जतरा’ कार्यक्रम में जशपुर जिले की स्व-सहायता समूहों से जुड़ी जनजातीय महिलाओं के कार्यों, कौशल और आत्मनिर्भरता की प्रशंसा की। उन्होंने विशेष रूप से ‘जशक्राफ्ट’ से जुड़ी बहनों के प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके द्वारा तैयार किए जा रहे आभूषण एवं पर्यावरण-अनुकूल उत्पाद महिला सशक्तिकरण के सशक्त उदाहरण हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी…
विशेष स्कूल से सामान्य स्कूल तक गणेश कश्यप की प्रेरक यात्रा खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम झुलन (पकरिया) निवासी 12 वर्षीय गणेश कश्यप का बचपन कठिन परिस्थितियों में बीता। बहु दिव्यांगता, अल्प मानसिक मंदता एवं सेरेब्रल पाल्सी (हेमीप्लेजिया) से ग्रसित गणेश के परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर थी। रोजी-रोटी के लिए माता-पिता को दूसरे प्रदेश में मजदूरी करने जाते थे, जिससे गणेश का नियमित रूप से स्कूल जाना संभव नहीं हो पा रहा था। नामांकन सामान्य स्कूल में था, पर प्रवासी जीवन ने उसकी शिक्षा को लगभग रोक दिया था। शासन की संवेदनशील सोच…
किसान राजेंद्र प्रसाद ने धान खरीदी प्रक्रिया की सराहना की खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। प्रदेश में धान उपार्जन कार्य पारदर्शी, सुव्यवस्थित और किसान-हितैषी ढंग से संचालित किया जा रहा है। प्रशासन की सतत निगरानी और बेहतर व्यवस्थाओं के चलते राज्य के विभिन्न जिलों में किसानों को धान विक्रय में सहूलियत मिल रही है और खरीदी प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक सरल एवं समयबद्ध हो गई है। सरगुजा जिले के अंबिकापुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत शिवपुर के किसान श्री राजेंद्र प्रसाद ने धान उपार्जन केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष धान की पैदावार अच्छी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जशपुर आगमन पर आगडीह हवाई पट्टी में राज्यपाल रमेन डेका, झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित अन्य मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। भिलाई के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित नहर में अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। नहर के किनारे आज सुबह कुछ लोग टहल रहे थे। तभी अचानक उन्हें नहर के किनारे शव को तैरते देखा, इसके बाद इसकी सूचना ख़ुर्शीपार थाने को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को मर्चुरी भिजवाया। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। बता दें कि नहर के किनारे कुछ असामाजिक तत्वों का अड्डा भी रहता है। कुछ लोग बैठकर शराब भी पीते हैं। हालांकि शव के आसपास के इलाके में शराब की बोतलें…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर से इस वक्त एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल की पत्नी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया है। हमले में उनके दोनों हाथों की नसें कट गई हैं, जबकि गले पर भी चोट के गहरे निशान पाए गए हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, घटना के बाद आज सुबह करीब 8 बजे उन्हें महारानी अस्पताल लाया गया। उनकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने तत्काल उन्हें आईसीयू में भर्ती किया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, घायल की स्थिति गंभीर…
महिलाओं ने मखाना खेती में देखी आर्थिक आत्मनिर्भरता की नई राह खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। कृषि विविधीकरण और महिला सशक्तिकरण की दिशा में धमतरी जिले ने एक और ठोस कदम बढ़ाया है। विकासखंड नगरी के ग्राम सांकरा से 40 इच्छुक महिला किसान समूह का एक दल रायपुर जिले के विकासखंड आरंग अंतर्गत ग्राम लिंगाडीह पहुंचा, जहाँ उन्होंने मखाना प्रोसेसिंग एवं आधुनिक खेती तकनीक का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस अध्ययन भ्रमण एवं प्रशिक्षण की संपूर्ण व्यवस्था जिला उद्यानिकी विभाग, धमतरी द्वारा की गई। ख़ास कर कलेक्टर धमतरी ने मखाना खेती को बढ़ावा देने और किसानों को प्रशिक्षण और तकनीकी जानकारी को…

