Author: Khabar World

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुबह 10.45 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम पहुंचेंगे, जहां सांसद खेल महोत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 12.30 बजे फुंडहर चौक स्थित अटल एक्सप्रेस-वे पहुंचकर 12.30 से 1.30 बजे तक नव निर्मित 100 अटल परिसरों का लोकार्पण करेंगे। दोपहर 1.45 बजे मुख्यमंत्री भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे, जहां अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती आज पूरे छत्तीसगढ़ में मनाई जा रही है। इस अवसर पर प्रदेश के 115 शहरों में अटल परिसरों का लोकार्पण किया जाएगा। रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और डिप्टी सीएम अरुण साव कार्यक्रम में शामिल रहेंगे। लोकार्पण कार्यक्रम में 114 नगरीय निकाय वर्चुअली जुड़ेंगे। दोपहर 12.30 बजे अटल एक्सप्रेस-वे पर स्थापित अटल मूर्ति का अनावरण किया जाएगा, साथ ही फुंडहर चौक स्थित अटल परिसर का लोकार्पण होगा।

Read More

*5 लाख तक पहुँची सालाना आय* KWNS –  रायपुर। जिला नारायणपुर के विकासखण्ड ओरछा अंतर्गत ग्राम कुरूषनार की निवासी शांति दुग्गा आज ग्रामीण आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान बन चुकी हैं। रोशनी स्व सहायता समूह की सक्रिय सदस्य और प्रतीज्ञा ग्राम संगठन से जुड़ी शांति दुग्गा ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की बिहान योजना के माध्यम से न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ किया, बल्कि अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है। शांति दुग्गा 19 अगस्त 2019 को स्व सहायता समूह से जुड़ीं। इससे पहले उनके परिवार की आजीविका कृषि कार्य और वनोपज…

Read More

*परलकोट क्रांति के नेतृत्वकर्ता अमर शहीद गैंदसिंह जी के 201 वी शहादत दिवस समारोह कार्यक्रम के लिए किया आमंत्रित* रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में अखिल भारतीय राष्ट्रीय महासभा हल्बा हल्बी समाज के प्रतिनिधिमण्डल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री श्री साय को 20 जनवरी 2026 ग्राम खैरवाही जिला बालोद में आयोजित होने वाले क्रांतिकारी अमर शहीद गैंदसिंह जी के 201 वी शहादत दिवस समारोह कार्यक्रम में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए पूरे हल्बा हल्बी समाज के सदस्यों का धन्यवाद देते हुए आयोजन की सफलता के…

Read More

*राज्य में 12 हजार हेक्टयेर में फूल की खेती* *दो साल में बढ़ा 3405 हेक्टेयर रकबा* KWNS –  रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेतों में अब धान की फसल के साथ-साथ खुशबू और रंग भी लहलहाने लगे हैं। परंपरागत खेती से आगे बढ़ते हुए प्रदेश के किसान तेजी से पुष्प खेती की ओर रुख कर रहे हैं। बीते ढाई वर्षों में राज्य में फूलों की खेती का रकबा 3405 हेक्टेयर बढ़ा है और उत्पादन 35 हजार 866 मीट्रिक टन तक पहुंच गया है। यह बदलाव न सिर्फ खेती के स्वरूप को बदल रहा है, बल्कि किसानों की आमदनी में भी नई खुशहाली…

Read More

*महिला विकास की नई इबारत लिख रही है साय सरकार* KWNS –  रायपुर।  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने मातृशक्ति के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए आगामी वर्ष को ‘महतारी गौरव वर्ष’ के रूप में मनाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के लक्ष्य के अनुरूप छत्तीसगढ़ सरकार नित-नये फैसले ले रही है। विकसित छत्तीसगढ़ के लिए छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047 तैयार किया गया है। विकसित छत्तीसगढ़ में महिलाओं की सशक्त भागीदारी को देखते हुए राज्य में आगामी वर्ष को महतारी…

Read More

*अटल जी के सुशासन के आदर्श आज भी देश और प्रदेश के लिए पथप्रदर्शक – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय* KWNS –  रायपुर।  भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे सुशासन दिवस 25 दिसंबर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अटलजी का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और सुशासन के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक रहा है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी केवल एक महान राजनेता ही नहीं, बल्कि संवेदनशील कवि, दूरदर्शी विचारक और जनकल्याण को सर्वाेपरि रखने वाले प्रधानमंत्री थे।…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के नेवई थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ज्वेलरी दुकान में चोरी करने वाली महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला ने रिसाली स्थित उपहार ज्वेलर्स में ग्राहक बनकर प्रवेश किया और मौका पाकर एक जोड़ी सोने के टाप्स चोरी कर फरार हो गई थी। चोरी की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी संगीता कोठारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया एक जोड़ी सोने का टाप्स और घटना में इस्तेमाल…

Read More

महिला विकास की नई इबारत लिख रही है साय सरकार खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने मातृशक्ति के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए आगामी वर्ष को ‘महतारी गौरव वर्ष’ के रूप में मनाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के लक्ष्य के अनुरूप छत्तीसगढ़ सरकार नित-नये फैसले ले रही है। विकसित छत्तीसगढ़ के लिए छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047 तैयार किया गया है। विकसित छत्तीसगढ़ में महिलाओं की सशक्त भागीदारी को देखते हुए राज्य में आगामी वर्ष को महतारी गौरव…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती के अवसर पर उन्हें नमन किया। राज्यपाल डेका ने कहा कि श्री अटल बिहारी बाजपेयी भारतीय राजनीति के ऐसे व्यक्तित्व थे, जिन्होंने अपने विचारों, वाणी और आचरण से लोकतांत्रिक मूल्यों को नई ऊँचाई दी। वे एक कुशल राजनेता होने के साथ-साथ प्रभावशाली वक्ता, संवेदनशील लेखक और बहुआयामी प्रतिभा के धनी जननायक थे। राज्यपाल ने कहा कि श्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाना उनके दूरदर्शी नेतृत्व और प्रशासनिक मूल्यों का प्रतीक है। सुशासन दिवस…

Read More