Author: Khabar World

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह मंगलवार को रायपुर आएंगे। वे यहां पर ठाकरे परिसर में जहां अटल स्मृति आयोजन समिति के सदस्यों की बैठक लेंगे, वहीं एकात्म परिसर में आयोजित अटल स्मृति सम्मेलन में शामिल होंगे। इस सम्मेलन के साथ ही भाजपा के सदस्यता अभियान में 100 से 500 या इससे ज्यादा सदस्य बनाने वाले कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया जाएगा। भाजपा का राष्ट्रीय संगठन स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी पर उनके जन्म दिवस से लेकर कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। ये कार्यक्रम देश के सभी राज्यों में हो रहे हैं। प्रदेश का भाजपा संगठन भी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। RSS प्रमुख डॉ मोहन भागवत मंगलवार को तीन दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आएंगे। वे 30 दिसंबर से 1 जनवरी तक का प्रदेश का दौरा करेंगे। अभनपुर के सोनपैरी में 31 दिसंबर को भव्य हिन्दू संगम का आयोजन होगा। हिन्दू संगम में मोहन भागवत मुख्य वक्त होंगे। असंग देव कबीर आश्रम में हिन्दू संगम का आयोजन होगा।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंगलवार को झारखंड दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, वे आज सुबह 11 बजे जशपुर से झारखंड के लिए रवाना होंगे। सुबह 11.20 बजे स्वर्गीय कार्तिक उरांव के मूर्ति पर श्रद्धांजलि देंगे। सुबह 11.40 को अंतरराज्यीय जनसांस्कृतिक संगम समारोह में बगीचा, रायडीह में शामिल होंगे दोपहर 1.20 को वापस जशपुर लौटेंगे।

Read More

कवर्धा विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के वनांचल और ग्रामीण क्षेत्र को बड़ी सौगात देते हुए 5 करोड़ 74 लाख 87 हजार रुपये की लागत से तीन महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों का विधिवत पूजा-अर्चना कर भूमिपूजन किया। इन सड़क निर्माण कार्यों से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलने के साथ-साथ विकास को भी नई गति मिलेगी। उप मुख्यमंत्री शर्मा ने सर्वप्रथम मेन रोड से ग्राम कटगो तक 3 करोड़ 35 लाख रूपए लागत की 6.81 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण कार्य…

Read More

सीमांत किसान ज्ञानेश्वर वैष्णव ने पारदर्शी व्यवस्था की सराहना की खबर वर्ल्ड न्यूज-अम्बिकापुर। प्रदेश में धान उपार्जन केन्द्रों पर लागू की गई पारदर्शी और डिजिटल व्यवस्था किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। डिजिटल टोकन प्रणाली के चलते धान विक्रय की प्रक्रिया न केवल सरल और सहज हुई है, बल्कि किसानों के समय, श्रम और खर्च में भी उल्लेखनीय बचत हो रही है। अम्बिकापुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत मुडेसा निवासी सीमांत किसान ज्ञानेश्वर प्रसाद वैष्णव ने बताया कि इस वर्ष उनकी धान की फसल बेहतर रही है। उनके पास कुल 45.60 क्विंटल धान था, जिसके लिए उन्होंने किसान तुहंर…

Read More

गणतंत्र दिवस के लिए छत्तीसगढ़ की झांकी का चयन खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। आगामी गणतंत्र दिवस समारोह में नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर छत्तीसगढ़ की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगी। इस वर्ष छत्तीसगढ़ की झांकी में जनजातीय वीर नायकों को समर्पित देश के पहले डिजिटल संग्रहालय की अद्भुत झलक प्रदर्शित की जाएगी। रक्षा मंत्रालय की विशेषज्ञ समिति द्वारा गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह के लिए छत्तीसगढ़ की झांकी का चयन किया गया है। उल्लेखनीय है कि यह डिजिटल संग्रहालय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा छत्तीसगढ़ स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर नवा रायपुर अटल नगर में लोकार्पित किया जा…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के राजकीय विमान से छत्तीसगढ़ आगमन और प्रदेश में लगातार हो रही उनकी कथाएं चर्चा में है। साथ ही बाबा बागेश्वर भूपेश बघेल समेत कांग्रेस नेताओं के निशाने पर हैं। लेकिन इस बीच उपमुख्य मंत्री विजय शर्मा ने बिना किसी का नाम लिये, लेकिन साफ इशारों के साथ करारा पलटवार कर सियासी माहौल को और भी गरमा दिया है। उन्होंने बाबा बागेश्वर के मंच से स्पष्ट शब्दों में कहा- “कुछ बातें चर्चा में है, ऊट-पटांग बात करने वालों को यह समझना होगा, कि जब इतनी बड़ी श्रद्धा का केंद्र…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। राज्य सरकार द्वारा किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने हेतु समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है। इसी कड़ी में ग्राम झालखम्हरिया सेवा सहकारी समिति में सुव्यवस्थित धान खरीदी व्यवस्था के कारण किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। समिति में आफ लाइन और ऑनलाइन टोकन व्यवस्था नियमित रूप से लागू की गई है, जिससे धान विक्रय के दौरान न तो भीड़ है और न ही भगदड़ की स्थिति। किसान पूरी सुविधा और संतोष के साथ अपना धान विक्रय कर रहे हैं। समिति प्रबंधक श्री भोज…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज –  राजनादगांव l राजनादगांव के अनंत पैलेस में परिवार जन एवं शुभचिंतकों के द्वारा अशोक शर्मा पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता के 50वीं वर्षगांठ रजत जयंती के अवसर पर कार्यक्रम रखा गया l जिसमें बधाई एवं शुभकामनाएं देने के लिए श्री शर्मा को प्रदेश भर से हजारों लोग पहुंचे जिसमें परिवारजन के अलावा क्षेत्रिय लोग एवं प्रदेशभर से पत्रकार, वकील, डाक्टर जनप्रतिनिधि पूर्व एवं वर्तमान मंत्री विधायक सांसद शामिल रहे जिसमें प्रमुख रूप से पूर्व सांसद नंदकुमार साय ,पूर्व विधानसभाध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय , धरम लाल कौशिक ,सुशांत शुक्ला विधायक,,पूर्व सांसद अभिषेक सिंह महापौर मधुसूदन यादव उपमुख्यमंत्री…

Read More

*बस्तर पंडुम 2026: बस्तर की परंपराओं को मिलेगा वैश्विक मंच* KWNS – प्रिया पाठक,  रायपुर l बस्तर अंचल की समृद्ध लोकपरंपराओं, जनजातीय संस्कृति, कला और विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से ‘बस्तर पंडुम’ का आयोजन वर्ष 2026 में भी गत वर्ष की भांति भव्य और आकर्षक रूप में किया जाएगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में विगत दिवस मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में उच्चस्तरीय बैठक संपन्न हुई। बैठक में आयोजन की विस्तृत तैयारियों की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बस्तर पंडुम 2026 का आयोजन 10 जनवरी 2026 से 5 फरवरी 2026…

Read More