Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
- सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में उभरी बदलाव की प्रेरक कहानी, स्वच्छता दीदी मनीषा मरकाम की आर्थिक स्थिति हुई सशक्त
- नक्सल प्रभावित क्षेत्र रहे बीजापुर से राजमिस्त्री बने रमेश पासपुल, आत्मनिर्भरता की मिसाल
- इनोवेशन महाकुंभ 1.0 बस्तर को इनोवेशन हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में कैम्पा की समीक्षा बैठक संपन्न
- मुख्य सचिव विकासशील ने की कैम्पा की समीक्षा; ₹713 करोड़ की नई कार्ययोजना को मंजूरी
- तेलीबांधा में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली अज्ञात महिला की लाश, जांच में जुटी पुलिस
- इनोवेशन महाकुंभ 1.0 बस्तर को इनोवेशन हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Author: Khabar World
बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने दिखाई हरी झंडी खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। श्री रामलला दर्शन योजना के तहत आज आस्था स्पेशल ट्रेन बिलासपुर संभाग के 850 श्रद्धालु को लेकर अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। इस विशेष ट्रेन को बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। विधायक शुक्ला ने कहा कि श्री राम लला दर्शन योजना आस्था का सम्मान है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, सीईओ संदीप अग्रवाल मौजूद रहे। बिलासपुर रेलवे स्टेशन से अयोध्या धाम यात्रा के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं का स्टेशन में भव्य स्वागत किया गया। गाजे बाजे और पारंपरिक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले की ग्राम पंचायतों में बुधवार को शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए एक अनूठी पहल देखने को मिली। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के नए प्रावधानों से अवगत कराने और प्रधानमंत्री आवास योजना को गति देने के उद्देश्य से जिले भर में आवास दिवस और रोजगार दिवस का आयोजन एक महोत्सव के रूप में किया गया। इस आयोजन का मुख्य आकर्षण तकनीक और पारदर्शिता का मेल रहा । ग्रामीणों को वीबी जी राम जी योजना के प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई। विशेष रूप से मनरेगा के कार्यों में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले में डबरी हरे गांव के सिंगार आथे समृद्धि मिलथे रोजगार यह महज एक नारा नहीं, बल्कि बस्तर के सुदूर वनांचलों में बदलती तस्वीर का गवाह है । जिला प्रशासन के महत्वाकांक्षी मोर गांव-मोर पानी महाभियान ने मनरेगा के तहत आजीविका डबरियों के निर्माण से ग्रामीणों के जीवन में खुशहाली के नए रंग भरने शुरू कर दिए हैं । इस अभियान का मुख्य ध्येय जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत को जल संचय के मामले में आत्मनिर्भर बनाना है । इसी उद्देश्य के साथ चालू वित्तीय वर्ष में कुल 436 डबरियों के निर्माण का लक्ष्य रखा गया…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। हिंसा का अंधेरा छोड़कर शांति और विकास की ‘नुवा बाट’ (नई राह) चुनने वाले पुर्नवासितों के लिए बुधवार का दिन नई उमंग और सकारात्मक अनुभवों से भरा रहा। जिला प्रशासन की पहल के तहत जगदलपुर स्थित पुनर्वास केंद्र में निवासरत पुर्नवासितों को बस्तर के प्रमुख दर्शनीय, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराया गया । इस विशेष भ्रमण कार्यक्रम का उद्देश्य केवल पर्यटन नहीं, बल्कि मुख्यधारा में लौटे इन सदस्यों को भयमुक्त वातावरण का अनुभव कराना, क्षेत्र के विकास कार्यों से जोड़ना और उन्हें अपनी सांस्कृतिक जड़ों से पुनः परिचित कराना रहा। भ्रमण की शुरुआत बस्तर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का निरंतर विस्तार हो रहा है। मुख्यमंत्री द्वारा जिलेवासियों को दी गई 10 अतिरिक्त संजीवनी एक्सप्रेस एंबुलेंसों की सौगात के बाद आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सशक्त हुई हैं। वर्तमान में जिले में कुल 24 संजीवनी एक्सप्रेस एंबुलेंस जीवन रक्षक बनकर दिन-रात जिले के शहरी एवं ग्रामीण अंचलों में दौड़ रही हैं। जिले के संजीवनी एक्सप्रेस 108 के प्रबंधक दीपक साहू ने बताया कि वर्ष 2025 के दौरान डायल 108 संजीवनी एक्सप्रेस एंबुलेंस सेवा के माध्यम से जिले में कुल 10,114 मरीजों को समय पर आपातकालीन…
वित्त मंत्री चौधरी ने मंत्री केदार कश्यप के विभागों के बजट तैयारियों पर की चर्चा खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने आज मंत्रालय महानदी भवन में वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता और संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप की उपस्थिति में उनके विभागों के बजट की तैयारियों को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में वन एवं सहकारिता विभाग से जुड़ी प्रमुख योजनाओं पर चर्चा की गई। इनमें मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना, लेमरू हाथी रिजर्व परियोजना और चरण पादुका योजना शामिल हैं। इसके साथ ही वन प्रबंधन समितियों और वनोपज से विभिन्न उत्पाद तैयार…
खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। सरगुजा जिले में धान उपार्जन केन्द्रों की पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित व्यवस्था के कारण किसानों के लिए धान विक्रय की प्रक्रिया सुविधाजनक हो गई है। जिसका प्रत्यक्ष लाभ किसानों को मिल रहा है। अंबिकापुर विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत हरिहरपुर के रहने वाले लघु किसान अरविंद राम मिंज ने धान खरीदी व्यवस्था की सराहना करते हुए अपने अनुभव साझा किए। अरविंद राम मिंज ने बताया कि इस वर्ष बारिश अच्छी होने से धान की उपज भी बेहतर हुई है। वे लगभग सवा 5 एकड़ भूमि में धान की खेती करते हैं। उनका कुल 103 क्विंटल धान का रकबा है।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय रायपुर में 8 जनवरी गुरुवार को दोपहर 12 बजे से जनदर्शन का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस अवसर पर प्रदेशवासियों से सीधे संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं का निराकरण करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का त्वरित और संवेदनशील निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को समयबद्ध समाधान मिल सके।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा देंगे ग्रामीण महिलाओं को प्रेरक संदेश खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान द्वारा संचालित लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘दीदी के गोठ’ का छठवां एपिसोड आगामी 08 जनवरी 2026 को प्रसारित किया जाएगा। यह एपिसोड वित्तीय समावेशन की थीम पर आधारित होगा, जिसमें स्व-सहायता समूहों से जुड़ी ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण से जुड़ी प्रेरक कहानियों को प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाएगा। इस विशेष एपिसोड में दुर्ग, बालोद एवं गरियाबंद जिलों की दीदियाँ अपने जीवन के अनुभव साझा करेंगी। वे बताएंगी कि बैंकिंग सुविधाओं से जुड़ाव, नियमित बचत,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। एंबुलेंस भी तस्करों के लिए गांजा तस्करी का जरिया बन गया है। ऐसे ही एक बड़े मामले में पुलिस ने एंबुलेंस से 2 करोड़ 60 लाख रुपए कीमत का 520 किलो गांजा जब्त किया है। मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी भवानीपटना से गांजा लेकर नागपुर, महाराष्ट्र जा रहे थे, जिसे पुलिस ने टेमरी चेक पोस्ट पर पकड़ा। तीनो आरोपी महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। कोमाखान पुलिस तीनों आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

