Author: Khabar World

KWNS –  रायपुर l लाल किले के सामने लॉन और ज्ञान पथ पर आयोजित भारत पर्व 2026 में छत्तीसगढ़ का सांस्कृतिक कार्यक्रम दर्शकों के बीच खास आकर्षण का केन्द्र बनकर उभरा है। छह दिवसीय इस राष्ट्रीय सांस्कृतिक एवं पर्यटन महोत्सव में छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, पारंपरिक व्यंजन और पर्यटन पवेलियन को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। यह आयोजन गणतंत्र दिवस समारोहों के अंतर्गत किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए जा रहे पंथी सहित अन्य पारंपरिक लोक नृत्य दर्शकों को विशेष रूप से आकर्षित कर रहे हैं। रंग-बिरंगे परिधानों, जोशीले कदमों और…

Read More

*361 करोड़ से ज्यादा के कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन, बस सेवा से गांव तक पहुंचेंगे* KWNS –  रायपुर l अबूझमाड़ अंचल सहित पूरे नारायणपुर जिले के लिए यह दौरा विकास की नई रफ्तार लेकर आएगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 30 और 31 जनवरी को जिले के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे 361 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से तैयार और प्रस्तावित विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। सड़क, अधोसंरचना, जनसुविधा और सामाजिक विकास से जुड़े ये कार्य जिले के दूरस्थ इलाकों तक विकास की पहुंच को मजबूत करेंगे। *पद्मश्री विभूतियों और समाज प्रमुखों से करेंगे…

Read More

KWNS –  नई दिल्ली/रायपुर l अगर आप जमीन या प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने की तैयारी कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। 1 फरवरी 2026 से जमीन की रजिस्ट्री प्रक्रिया में बड़ा बदलाव लागू होने जा रहा है, जिससे जरा-सी चूक पर आपका पूरा सौदा अटक सकता है। सरकार ने फर्जी रजिस्ट्री और धोखाधड़ी पर लगाम लगाने के लिए नियमों को और सख्त कर दिया है। अब रजिस्ट्री के दौरान सिर्फ खरीदार और विक्रेता ही नहीं, बल्कि गवाहों का भी आधार वेरिफिकेशन अनिवार्य कर दिया गया है। बिना पहचान सत्यापन के रजिस्ट्री आगे नहीं बढ़ पाएगी। 🧬 बायोमेट्रिक…

Read More

KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर l छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने आज मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय से शिष्टाचार भेंट कर राजिम कुंभ कल्प 2026 के लिए उन्हें आमंत्रित किया। यह भेंट मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित हुई, जहां मंत्री ने इस भव्य धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन की तैयारियों और महत्व पर विस्तार से चर्चा की।राजिम कुंभ कल्प छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर का प्रमुख प्रतीक है। यह कुंभ मेला परंपरा से प्रेरित विशाल स्नान पर्व है, जिसमें लाखों भक्तगण भाग लेते हैं। वर्ष 2026 का यह कल्प विशेष रूप से महत्वपूर्ण होगा, क्योंकि यह राज्य की पर्यटन क्षमता को राष्ट्रीय स्तर पर…

Read More

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 31 जनवरी को नारायणपुर में होंगे शामिल* KWNS –  रायपुर l कभी देश के सबसे दुर्गम और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में गिने जाने वाला अबूझमाड़ आज शांति, विश्वास और विकास की नई राह पर अग्रसर है। दशकों तक माओवादी हिंसा और भय के साये में रहे इस क्षेत्र को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए राज्य सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इन्हीं प्रयासों का सशक्त प्रतीक बनकर अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन 2026 सामने आई है। नारायणपुर से बासिंग तक आयोजित 21 किलोमीटर की यह हाफ मैराथन केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि शांति,…

Read More

*बस्तर ओलंपिक की तर्ज पर सरगुजा ओलंपिक का होगा आयोजन* *मुख्यमंत्री ने सरगुजा ओलंपिक के लोगो और शुभंकर “गजरु” का किया अनावरण* *सरगुजा ओलंपिक में 12 खेल विधाओं में 3 लाख 50 हजार खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन* *12 खेल विधाओं में विकासखंड, जिला और संभाग स्तर पर आयोजित होगी प्रतियोगिताएं* खबर वर्ल्ड न्यूज- प्रिया पाठक , रायपुर l मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित एक गरिमामयी समारोह में बस्तर ओलम्पिक की तर्ज पर आयोजित होने वाले सरगुजा ओलंपिक के प्रतीक चिन्ह (लोगो) एवं शुभंकर “गजरु” का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने सरगुजा अंचल के…

Read More

*छत्तीसगढ़ सिविल सोसाइटी के संयोजक डॉ. कुलदीप सोलंकी ने प्रधानमंत्री को भेजी पाती* KWNS – रायपुर। छत्तीसगढ़ सिविल सोसाइटी ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा प्रस्तावित Promotion of Equity in Higher Education Institutions Regulations–2026 को तत्काल प्रभाव से रद्द करने की मांग की है। इस संबंध में संस्था के संयोजक डॉ. कुलदीप सोलंकी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन पत्र भेजा है। ज्ञापन में कहा गया है कि वर्ष 2026 के ये नियम उच्च शिक्षण संस्थानों में समानता बढ़ाने के उद्देश्य से लाए जाने का दावा करते हैं, लेकिन व्यावहारिक रूप से यह अपने घोषित लक्ष्य से भटके हुए…

Read More

KWNS –  रायपुर, 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस के अवसर पर एस के केयर हॉस्पिटल पचपेड़ी नाका रायपुर में ध्वजारोहण पश्चात राष्ट्र गान और सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया l उक्त कार्यक्रम हॉस्पिटल संचालक डॉ सुनील कुमार ओझा की अध्यक्षता में, अरविन्द कुमार ओझा प्रदेश अध्यक्ष वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन छत्तीसगढ़ के मुख्य आतिथ्य में, विशिष्ट अतिथि डॉ सुशील चंद्र द्विवेदी आईपीएस, ओएसडी छत्तीसगढ़ शासन एवं गुणनिधि मिश्रा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन, एडवोकेट अरुण कुमार दुबे जी, प्रीति मिश्रा, राहुल शुक्ला, विनोद प्रधान, ललित सेठी, शरद प्रामाणिक जी, डॉ जया बाजपेई, डॉ वेदप्रकाश वर्मा आदि के सानिध्य में संपन्न हुआ. कार्यक्रम में…

Read More

KWNS –  दंतेवाड़ा l जिले में अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। लड़की माफियाओं के अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देकर सागौन चिरान फारा 175 नग जब्त किया गया है। जब्त सागौन की कुल मात्रा 3.351 घन मीटर है। मामला दंतेवाड़ा वन परिक्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, वन विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि, गढ़मिरी में लकड़ी तस्कर ने सागौन चिरान अपने एक ठिकाने में छिपा रखा है। जिसके बाद DFO रंगानाधा रामाकृष्णा वाय के निर्देश पर एक टीम बनाई गई। जिसमें अधिकारी-कर्मचारी सोहन लाल वर्मा, जे.पी. मिश्रा, संतोष नाग, लक्ष्मीनारायण नागे,…

Read More

KWNS –  UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। दरअसल यूजीसी के नए नियमों को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सीजेआई सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जोयमाल्य बागची की पीठ ने यूजीसी की नई नियमावली पर सुनवाई की। पीठ ने ऐतिहासिक उदाहरण देते हुए आगाह किया कि भारत को उन गलतियों से बचना चाहिए जो पश्चिमी देशों ने की हैं। कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि हमें स्कूलों और कॉलेजों को समुदायों के आधार पर बांटने की अनुमति नहीं देनी चाहिए। पीठ का मानना था कि अगर नियम बहुत ज्यादा एकतरफा हुए, तो…

Read More