Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सुशासन तिहार: सरोधी की महिलाओं ने पेश की आत्मनिर्भरता की मिसाल, CM साय को सौंपे ‘गांव के रत्न’
- सुशासन तिहार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पीएम जनमन के हितग्राही को सौंपी खुशियों की चाबी
- सुशासन तिहार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मेधावी छात्र गिरवर पटेल को किया सम्मानित
- छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन: विधायक संगीता सिन्हा बनीं नई प्रदेश अध्यक्ष
- मादा नीलगाय का कुल्हाड़ी से शिकार, मांस पकाने की तैयारी के बीच वन विभाग का छापा; 2 गिरफ्तार, 4 फरार
- काट रहा था गौमांस, घर के आंगन में रंगे हाथों पकड़ा गया आरोपी
- सुशासन तिहार: मुख्यमंत्री साय ने निभाया ‘अभिभावक’ का फर्ज, बैगा बाहुल्य गांव में गूंजा “रविशंकर” का नाम
- सुशासन की नई इबारत: जब कवर्धा में ‘मजदूर’ बने मुख्यमंत्री, श्रमिक बहनों के साथ थामा बसूला
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा विभाग में शासकीय खरीदी नियमों के उल्लंघन से जुड़े गंभीर प्रकरणों पर शासन द्वारा त्वरित और कठोर कार्रवाई लगातार की जा रही है। विश्वविद्यालयों एवं शासकीय महाविद्यालयों में बिना निविदा प्रक्रिया अपनाए करोड़ों रुपये की खरीदी किए जाने की शिकायत विभिन्न माध्यम से प्राप्त हुई थी। विभागीय जांच में यह उजागर हुआ कि कुछ विश्वविद्यालयों और शासकीय महाविद्यालयों द्वारा बिना निविदा प्रक्रिया अपनाए बड़े पैमाने पर क्रय आदेश जारी किए गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर द्वारा 15 अप्रैल 2025 को एक ही दिन में लगभग 1 करोड़ रुपये…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि रायपुर में कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) के क्षेत्रीय कार्यालय का शुभारंभ छत्तीसगढ़ की कृषि अर्थव्यवस्था को वैश्विक मंच से जोड़ने वाला ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि यह पहल प्रदेश के किसानों, एफपीओ (Farmer Producer Organisations) और निर्यातकों को सीधे अंतरराष्ट्रीय बाज़ार से जोड़कर राज्य की कृषि को नई ऊँचाई देगी। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इंडिया इंटरनेशनल राइस समिट के मंच से शुरू हुई यह पहल छत्तीसगढ़ को उच्च-मूल्य कृषि निर्यात के नक्शे पर मजबूती से स्थापित करेगी। जीआई टैग प्राप्त विशिष्ट चावल किस्में जैसे…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कोल लेवी घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के रायपुर जोनल कार्यालय ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। ED ने आरोपी सौम्या चौरसिया और निखिल चंद्राकर से जुड़ी करीब 2.66 करोड़ रुपये की आठ अचल संपत्तियों को अटैच किया है, जिनमें जमीन के टुकड़े और रिहायशी फ्लैट शामिल हैं। इस कार्रवाई के साथ ही घोटाले में अब तक ईडी द्वारा अटैच की गई संपत्तियों का आंकड़ा 273 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इस मामले में ईडी अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि 35 आरोपियों के खिलाफ 5 चालान विशेष अदालत…
आत्मा योजना से बदली खेती की तस्वीर, उच्चहन क्षेत्र में रागी उत्पादन को बढ़ावा खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कृषि विभाग द्वारा संचालित कृषि सुधार एवं विस्तार कार्यक्रम “आत्मा” योजनांतर्गत विकासखंड धमतरी के ग्राम डांगीमांचा एवं खिड़कीटोला में कृषकों द्वारा लगभग 35 एकड़ रकबा में लघु धान्य फसल रागी (मिलेट) की खेती की जा रही है। गंगरेल बांध के उच्चहन क्षेत्र में स्थित यह वनाच्छादित एवं आदिवासी बहुल क्षेत्र अधिक ऊंचाई पर होने के कारण विशेष भौगोलिक परिस्थितियों वाला है, जहां लगभग 50 वर्षों के पश्चात रबी सीजन में पहली बार संगठित रूप से खेती प्रारंभ की गई है। कलेक्टर श्री अबिनाश…
खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। जिले के परशुरामपुर जलाशय योजना से स्थानीय किसानों को खेती में भरपूर लाभ मिल रहा है। वर्ष 2006 में निर्मित इस जलाशय से चार गांवों के सैकड़ों किसान सिंचाई सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। अक्षांश 23.06‘40‘‘ तथा देशांतर 82.48‘15‘‘ पर स्थित इस बांध की कुल लंबाई 12.60 मीटर और अधिकतम ऊंचाई 20.70 मीटर है। बांध की ऊपरी चौड़ाई 6 मीटर है, जबकि इसकी कुल जल भराव क्षमता 9.452 मिलियन क्यूबिक मीटर है। बांध की रूपांकित सिंचाई क्षमता खरीफ में 809 हेक्टेयर और रबी में 441 हेक्टेयर यानी कुल 1250 हेक्टेयर है। मुख्य नहर की लंबाई 5…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अम्बिकापुर। धान खरीदी व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए किसान मनोरमा कहा कि वर्तमान व्यवस्था सराहनीय है और इससे किसान खुश हैं। उन्होंने कहा कि धान का सर्वाधिक दाम मिलने से किसानों की आय बढ़ रही है l धान उपार्जन केन्द्रों में पारदर्शी एवं किसान हितैषी व्यवस्था से किसानों को धान विक्रय में राहत मिल रही है। सुव्यवस्थित व्यवस्था के कारण धान बेचने की प्रक्रिया अब सरल, सुगम और त्वरित हो गई है। अम्बिकापुर निवासी मनोरमा पाठक ने धान खरीदी व्यवस्था की सराहना करते हुए बताया कि उनकी खेती लगभग पांच एकड़ 20 डिसमिल भूमि में ग्राम सोहगा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाले जनदर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत आज कलेक्टरेट स्थित दृष्टि सभा कक्ष में जनदर्शन का आयोजन किया गया। जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। जनदर्शन के दौरान नागरिकों ने अपनी विभिन्न मांगों, शिकायतों एवं समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशीलता के साथ संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को दूरभाष पर एवं समक्ष बुलाकर प्रकरणों के शीघ्र एवं…
जिला प्रशासन की रणनीति, कृषि विभाग की सक्रियता और किसानों की सहभागिता से ऐतिहासिक सफलता खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। बेमेतरा जिले ने कृषि क्षेत्र में एक नई उपलब्धि दर्ज करते हुए दलहन एवं तिलहन फसलों के क्षेत्र विस्तार में प्रदेश स्तर पर एक आदर्श मॉडल प्रस्तुत किया है। जिला प्रशासन की समयबद्ध रणनीति, सतत मार्गदर्शन और किसानों के सकारात्मक सहयोग से जिले में फसल विविधीकरण को मजबूत आधार मिला है, जो आज एक प्रेरणादायी सफलता कहानी के रूप में उभरकर सामने आया है। जिला प्रशासन द्वारा रबी एवं खरीफ दोनों मौसमों में दलहन–तिलहन फसलों को प्राथमिकता देने की स्पष्ट अपील…
खबर वर्ल्ड न्यूज-सक्ति। भारतीय युवा कांग्रेस के संगठनात्मक विस्तार के तहत अंकित गौरहा को सक्ति जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति प्रदेश युवा कांग्रेस प्रभारी अमित पठानिया और प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के अनुशंसा पर की गई है। अंकित गौरहा की नियुक्ति से जिले में युवा कांग्रेस को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में युवाओं को संगठन से जोड़ने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य और अधिक प्रभावी रूप से किया जाएगा। नियुक्ति पर…
राष्ट्रीय युवा दिवस पर रायपुर में ‘स्वदेशी संकल्प दौड़’ युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। स्वामी विवेकानंद जी की 163वीं जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर रायपुर में युवाओं के उत्साह और राष्ट्रप्रेम का भव्य प्रदर्शन देखने को मिला। इस अवसर पर सुभाष स्टेडियम से स्वामी विवेकानंद सरोवर तक “स्वदेशी संकल्प दौड़” का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम, स्वदेशी भावना और सकारात्मक सोच का विकास करना रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा एवं राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने युवाओं…

