Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- भोरमदेव जंगल सफारी: प्रकृति और रोमांच का नया ठिकाना
- ‘बगिया से बस्तर’ तक गूंजा सुशासन का स्वर-जनता से सीधा संवाद बना विश्वास का आधार
- सुशासन तिहार: चंदागढ़ में बरगद की छांव तले मुख्यमंत्री की जनचौपाल, योजनाओं के जमीनी सच से रूबरू हुए CM साय
- विशेष लेख : छत्तीसगढ़ की जड़ी-बूटियों से महकेगा नारी शक्ति का स्वावलंबन
- अनियंत्रित मोटरसाइकिल पेड़ से टकराई, PWD कर्मचारी की मौके पर ही दर्दनाक मौत
- जब ‘जननायक’ बने ‘खिलाड़ी’- मुख्यमंत्री साय ने जशपुर में बच्चों के साथ साझा की खेल की पिच
- सुशासन तिहार: जशपुर के चंदागढ़ में मुख्यमंत्री साय ने चखा ‘आत्मनिर्भरता’ का स्वाद, ‘लखपति दीदी’ सुमिला की संघर्ष गाथा ने जीता दिल
- कच्ची झोपड़ी से पक्के घर तक का सपना हो रहा साकार
Author: Khabar World
*बस्तर पंडुम में दिखी आदिवासी जीवन की झलक, प्रदर्शनी देखकर मंत्रमुग्ध हुए केंद्रीय गृहमंत्री* KWNS – संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम 2026 के समापन अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लालबाग मैदान में आयोजित जनजातीय परंपराओं और संस्कृति पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण कर जनजातीय समाज के जीवन में उपयोग होने वाले उत्पादों, हस्तशिल्प और कलाओं की जानकारी ली। केंद्रीय गृह मंत्री ने ढोकरा शिल्प, टेराकोटा, वुड कार्विंग, सीसल कला, बांस व लौह शिल्प, जनजातीय वेशभूषा एवं आभूषण, तुम्बा कला, जनजातीय चित्रकला, वन औषधि, स्थानीय व्यंजन तथा लोक चित्रों पर आधारित प्रदर्शनी…
KWNS – रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद् (केबिनेट) की बैठक बुधवार, 11 फरवरी को सवेरे 11 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में होगी।
KWNS – बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि किसी भी शासकीय अधिकारी या कर्मचारी के रिटायरमेंट होने के छह माह बाद सामान्य भविष्य निधि (GPF) की राशि से किसी भी प्रकार की वसूली नहीं की जा सकती। इसी आधार पर हाईकोर्ट ने एक रिटायर्ड लेक्चरर को राहत देते हुए उनके खिलाफ जारी वसूली आदेश को निरस्त कर दिया। दरअसल, मामला जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ निवासी लक्ष्मीनारायण तिवारी से जुड़ा है। वे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ससहा में व्याख्याता के पद पर पदस्थ थे। लक्ष्मीनारायण तिवारी 31 जनवरी 2011 को 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर रिटायरमेंट हुए…
KWNS – रायपुर। सांसद बृजमोहन अग्रवाल राजधानी रायपुर में ‘गुजरात स्टेट नॉन-रेसिडेंट गुजराती फाउंडेशन’ एवं ‘एन.आर. गुजराती एसोसिएशन, छत्तीसगढ़’ द्वारा आयोजित ‘गुजराती मीट एवं भव्य डायरो’ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर गुजराती समाज ने अपनी मेहनत, सेवाभाव और व्यापारिक सूझबूझ से एक विशिष्ट पहचान बनाई है।गुजरात की समृद्ध लोक परंपरा ‘डायरो’ के माध्यम से कला और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। समाज के सभी बंधुओं के साथ बिताया यह समय ऊर्जा और अपनत्व से भरा रहा। इस सफल आयोजन के लिए पूरी टीम को हार्दिक बधाई!
KWNS – रायपुर। ‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ का दूसरा एपिसोड शुरू हो गया है. इस एपिसोड का प्रसारण दूरदर्शन के चैनलों के साथ-साथ प्रधानमंत्री मोदी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी किया जा रहा है. इसके अलावा ऑल इंडिया रेडियो पर भी इसे सुना जा सकता है. पहला एपिसोड 6 फरवरी को टेलीकास्ट हुआ था. इस सत्र में प्रधानमंत्री ने विद्यार्थियों के कई सवालों के जवाब दिए थे. वहीं दूसरे सत्र में भारत के छात्रों को एक साथ लाया गया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, गुजरात और असम के छात्रों से बातचीत कर रहे हैं. इस सत्र में छात्र…
KWNS – रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बस्तर पंडुम 2026 के समापन समारोह में शामिल हुए। । शाह शनिवार की शाम रायपुर पहुंचे, जिसके बाद उन्होंने यहीं रात्रि विश्राम किया। रविवार को बैठक ली। बैठक के बाद रविवार को भी रायपुर में रात्रि विश्राम कर आज सुबह जगदलपुर पहुंचे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का ये दौरा बस्तर को सुरक्षा और प्रशासनिक दृष्टिकोण से नई दिशा देने वाला माना जा रहा है। रायपुर में हुई उच्चस्तरीय बैठक में लाल आतंक के खिलाफ अंतिम रणनीति पर चर्चा की गई, जिसमें बस्तर डिवीजन पर विशेष रूप से फोकस किया गया…
KWNS – रायपुर। बलौदाबाजार से रायपुर आ रही एक यात्री बस में अचानक भीषण आग लग गई। यह घटना खरोरा थाना क्षेत्र के भैंसा गांव के पास हुई जहां कुछ ही देर में बस धू-धू कर जलने लगी। बस में आग लगते ही चालक और कंडक्टर की सतर्कता से सभी यात्रियों को तुरंत नीचे उतार लिया गया जिससे कोई जनहानि नहीं हुई और सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हालांकि आग इतनी तेज थी कि बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस…
‘*साहित्य पर्व’ नाम से 6 दिन दिखेगा तीन दिवसीय कार्यक्रम* KWNS – रायपुर। रायपुर साहित्य महोत्सव के तीन दिवसीय आयोजन का दूरदर्शन पर प्रसारण कल 10 फरवरी से प्रारंभ होगा। यह विशेष कार्यक्रम ‘साहित्य पर्व’ शीर्षक से दूरदर्शन पर प्रसारित किया जाएगा। कार्यक्रम का प्रसारण 10, 12, 15, 17, 19 एवं 22 फरवरी को शाम 3.30 बजे किया जाएगा। दर्शक इस कार्यक्रम को टाटा प्ले चैनल नंबर 1174, डीडी फ्री डिश तथा डीडी छत्तीसगढ़ चैनल पर पूरे देश में देख सकेंगे। इसके अलावा यह कार्यक्रम डीडी छत्तीसगढ़ के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध रहेगा। मोबाइल उपयोगकर्ता इसे ‘WAVES’ एप के…
KWNS – जगदलपुर l केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आज बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में गरिमामय आगमन हुआ। वे यहां के ऐतिहासिक लालबाग मैदान में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय संभाग स्तरीय ‘बस्तर पण्डुम’ समापन समारोह में पहुंचे हैं। केन्द्रीय गृह मंत्री श्री शाह का मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, सांसद श्री महेश कश्यप, सांसद कांकेर श्री भोजराज नाग, जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव सहित महापौर श्री संजय पांडे और अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी केन्द्रीय गृह मंत्री का अभिवादन करते हुए उनका स्वागत किया। इस दौरान…
KWNS – रायपुर l छत्तीसगढ़ शासन की राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान‘ परियोजना ग्रामीण महिलाओं के जीवन में आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत आधार बन रही है। सरगुजा जिले के अंबिकापुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत हर्राटिकरा की निवासी मनमेश्वरी ने इस योजना से जुड़कर अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर महिला उद्यमिता की प्रेरक कहानी रची है। अल्पना स्व-सहायता समूह की सक्रिय सदस्य मनमेश्वरी ने आर्थिक तंगी के बीच ‘बिहान’ योजना के अंतर्गत समूह से ऋण लेकर अपने गांव में धान कुटाई मशीन स्थापित की। प्रारंभ में ऋण चुकाने को लेकर उन्हें आशंका थी, लेकिन निरंतर परिश्रम और…

