Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छत्तीसगढ़ विधानसभा: महिला आरक्षण पर ‘शासकीय संकल्प’ पारित, सदन में तीखी बहस और सियासी घमासान
- वनांचलों के लिए ‘संजीवनी’ बनी मोबाइल मेडिकल यूनिट: छत्तीसगढ़ के दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य क्रांति
- बस्तर की पद्मा के घर लौटी रोशनी- साय सरकार की बिजली बिल समाधान योजना बनी सहारा
- जामगुड़ा में 3 हैंडपंपों, एक सोलर पंप और एक पॉवर पंप से लोगों को मिल रहा पानी
- सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन की बन रही नई पहचान
- हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
- मुंगेली में शिक्षा का परचम: 10वीं में लोरमी के अंशुल शर्मा ने 99% के साथ प्रदेश में किया टॉप
- छत्तीसगढ़ विधानसभा विशेष सत्र: दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि देने के साथ शुरू हुई सदन की कार्यवाही
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। शासकीय महाविद्यालयों में कार्यरत सहायक प्राध्यापकों की परिवीक्षा अवधि समाप्ति को लेकर विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर परीक्षण कार्य किया जा रहा है। इसमें वर्ष 2022 से पूर्व नियुक्त 10 और जनवरी – फरवरी वर्ष 2022 में नियुक्त 338,मार्च -मई में नियुक्त 572 तथा जून-दिसंबर 2022 में नियुक्त 90 सहायक प्राध्यापकों के प्रकरणों की समीक्षा कर मामलों में निर्णय लिए गए हैं। इस तरह कुल 1010 परिवीक्षाधीन सहायक प्राध्यापकों के संबंध में परीक्षण के बाद 872 सहायक प्राध्यापकों का परिवीक्षा अवधि समाप्ति की अनुशंसा की गई है और 68 सहायक प्राध्यापक को परिभ्रमण में रखा गया है।…
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल के घर जल्द ही शहनाई बजने वाली है। अपनी बिटिया डॉ. कंचन जायसवाल के विवाह के इस पावन अवसर को और भी यादगार बनाने के लिए मंत्री जायसवाल ने आज देश के प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी से दिल्ली स्थित संसद भवन में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सपरिवार प्रधानमंत्री को विवाह समारोह का निमंत्रण पत्र सौंपा और अपनी बिटिया के उज्ज्वल भविष्य के लिए उनका आशीर्वाद लिया।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर (अटल नगर) में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम कार्यान्वयन विभाग द्वारा जन्म-मृत्यु पंजीयन कार्य की समीक्षा हेतु राज्य स्तरीय अंतर्विभागीय समन्वय समिति (IDCC) की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विभागीय सचिव भुवनेश यादव ने की। बैठक में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की उप महानिदेशक श्रीमती पी. संगीता, संयुक्त महारजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) एवं जनगणना निदेशक, छत्तीसगढ़ कार्तिकेय गोयल सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। सचिव भुवनेश यादव ने निर्देशित किया कि राज्य में प्रत्येक जन्म एवं मृत्यु का शत-प्रतिशत एवं समयबद्ध पंजीयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि…
बस्तर की संस्कृति और परंपरा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर।आदिवासी खिलाड़ियों को समर्पित इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय आयोजन की मेजबानी करने वाला छत्तीसगढ़ पहला राज्य बन गया है, जो भारत की खेल यात्रा में आदिवासी सशक्तिकरण और जमीनी स्तर पर भागीदारी को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के तहत बस्तर संभागीय मुख्यालय जगदलपुर के धरमपुरा स्थित क्रीड़ा परिसर में एथलेटिक्स की प्रतियोगिताओं का आयोजन 30 मार्च से 2 अप्रैल तक किया जाएगा। खेलो इंडिया ट्रायबल गेम्स के अंतर्गत बस्तर जिले में आयोजित होने वाली एथलेटिक्स प्रतियोगिता…
नक्सल मुक्त क्षेत्रों में आर्थिक क्रांति की तैयारी: 8 जिलों के परिवारों की आय ₹30,000 करने का लक्ष्य
मुख्य सचिव विकास शील की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई नक्सल प्रभावित जिलों के आजीविका संवर्धन हेतु परामर्श कार्यशाला खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्य में नक्सलवाद से मुक्त हुए क्षेत्रों में तीव्र, स्थायी एवं समावेशी विकास सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज मुख्य सचिव विकास शील की अध्यक्षता में इन जिलों के आजीविका संवर्धन हेतु राज्यस्तरीय परामर्श कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में अपर मुख्य सचिव ऋचा शर्मा, प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास निहारिका बारीक, प्रमुख सचिव कृषि सहला निगार, प्रमुख सचिव सोनमणि वोरा, सचिव भीम सिंह सहित संबंधित जिलों के कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले के केशकाल विकासखंड क्षेत्र में अवैध गांजे की खेती पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मक्के की फसल के बीच में अवैध रूप से गांजा तैयार कर रहे दो किसानों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। इसके बाद पूरी फसल की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि, यह पूरा प्रकरण कोंडागांव जिला के अंतर्गत स्थित केशकाल के ग्रामीण इलाके से सामने आया है। ग्राम स्तर पर मिली सूचना के बाद अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर खेतों का निरीक्षण किया। यहां…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। जिले के ग्राम मनियारी की महिलाओं ने अपने साहस, मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर आत्मनिर्भरता की एक प्रेरणादायक मिसाल कायम की है। यह कहानी केवल कुछ महिलाओं की सफलता की कहानी नहीं, बल्कि पूरे समाज में सकारात्मक बदलाव की शुरुआत की कहानी बन चुकी है। यह दर्शाती है कि यदि सही अवसर, मार्गदर्शन और दृढ़ निश्चय हो, तो कठिन से कठिन परिस्थितियों को भी बदला जा सकता है। संघर्ष से शुरू हुई आत्मनिर्भरता की यात्रा इस कहानी की शुरुआत अनुसूया साहू से होती है, जो बचपन से ही सिलाई कार्य में कुशल थीं। उनके पास…
07 हजार 500 किलो से अधिक मछली उत्पादन कर 7.50 लाख रुपये की आय की अर्जित खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। जिले के मुंगेली विकासखंड अंतर्गत ग्राम भालापुर की उजागर किसान मछुआ सहकारी समिति मर्यादित ने सफलता की नई कहानी लिखी है। सामूहिक प्रयास, सही मार्गदर्शन और सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर समिति के सदस्यों ने आर्थिक संबल प्राप्त की है। भालापुर की यह पहल जिले के अन्य किसानों और समूहों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रही है। वर्ष 2023-24 में 10 वर्षीय पट्टा प्राप्त कर समिति ने पचरी तालाब (7.729 हेक्टेयर) में मछली पालन का कार्य शुरू किया, जो…
घरेलू विद्युत आवश्यकता सौर ऊर्जा से हो रही पूरी खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप प्रत्येक घरों में छत पर सोलर रूफटॉप सिस्टम लगाकर आमजनों को ऊर्जा के लिए आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का संचालन किया जा रहा है। इस योजना के माध्यम से जिले के अनेक घर सौर ऊर्जा से रोशन हो रहे हैं और लोग बिजली खर्च से मुक्त होकर ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। यह योजना न केवल नागरिकों को आर्थिक राहत प्रदान कर रही है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और…
लाभान्वित परिवारों में खुशी का माहौल, शासन की इस पहल की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री का जताया आभार खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। शासन द्वारा संचालित दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को प्रतिवर्ष 10-10 हजार रूपए प्रदान किया जाता है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा बलौदाबाजार-भाटापारा में 25 मार्च को आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से डीबीटी के जरिए खातों में 10-10 हजार रुपये की राशि अंतरित किया गया है, जिससे लाभान्वित परिवारों में खुशी का माहौल है। उन्होंने शासन की इस पहल की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री का आभार जताया है।…

