Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री साय ने सुना ‘मन की बात’: छत्तीसगढ़ में काले हिरणों के पुनरुद्धार की गूंज अब पूरे देश में
- कलेक्टर कार्यालय विवाद पर प्रशासन का स्पष्टीकरण, आवेदन फेंकने की बात निराधार
- किन चीजों को करने से प्रसन्न होती हैं मां लक्ष्मी? जानिए घर में सुख-समृद्धि के जरूरी नियम
- RR-SRH मैच के बाद कितनी बदल गई प्वाइंट्स टेबल? जानें किसके पास है पर्पल और ऑरेंज कैप
- गर्मियों का सुपरफूड: स्वाद और सेहत से भरपूर ‘भिंडी’ के औषधीय लाभ
- अंधविश्वास की वेदी पर मां की बलि, बैगा बेटा गिरफ्तार
- नक्सल प्रभावित सुकमा में ‘शिक्षा की गूँज’: CRPF जवान की बेटी योहाना ने 96.2% अंकों के साथ जिले में किया टॉप
- बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: एससी-एसटी एक्ट मामले में पत्रकार मोहन निषाद को मिली जमानत
Author: Khabar World
मुख्यमंत्री साय ने सुना ‘मन की बात’: छत्तीसगढ़ में काले हिरणों के पुनरुद्धार की गूंज अब पूरे देश में
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सीएम साय ने आज रायपुर के भाटागांव स्थित विनायक सिटी में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 133वें एपिसोड को सुना। प्रधानमंत्री ने आज छत्तीसगढ़ में काले हिरण के संरक्षण एवं संवर्धन की तारीफ की। उन्होंने विलुप्ति के कगार पर खड़ी इस प्रजाति के पुनः दिखाई देने को एक सकारात्मक संकेत बताया, जो पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारी सरकार के प्रयासों को मजबूती प्रदान करता है। हमारी सरकार वन्यजीवों के संरक्षण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मंत्रीमंडल के सहयोगी केदार कश्यप एवं विधायक साथियों…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। दिनांक 24 अप्रैल 2026 को कुछ व्यक्तियों द्वारा, जो स्वयं को जोहार पार्टी के कार्यकर्ता बता रहे थे, जनगणना पोर्टल में छत्तीसगढ़ी भाषा को शामिल किए जाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत करने हेतु कलेक्टर कार्यालय पहुंचे।इस दौरान कलेक्टर वेटिंग एरिया में उनके द्वारा कार्यालयीन स्टाफ के साथ अमर्यादित एवं अनुचित व्यवहार किया गया और बाहर कलेक्टोरेट परिसर में अनर्गल नारेबाजी की गई,जो शासकीय कार्यप्रणाली एवं कार्यालयीन मर्यादा के विरुद्ध है। कलेक्टर द्वारा प्रस्तुत आवेदन को ध्यानपूर्वक पढ़ने एवं नियमानुसार विचार करने की बात स्पष्ट रूप से कही गई थी।आवेदन को अस्वीकार करने अथवा फेंकने जैसी कोई घटना…
हिंदू धर्म में देवी लक्ष्मी को धन, सुख-शांति और समृद्धि की देवी माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, जिस घर में उनकी विशेष कृपा होती है, वहां न केवल आर्थिक उन्नति होती है, बल्कि मानसिक शांति और संतोष का वातावरण भी रहता है। यही वजह है कि, हर व्यक्ति चाहता है कि, उसके घर में मां लक्ष्मी का स्थायी निवास हो। माना जाता है कि, देवी लक्ष्मी किसी भी घर में प्रवेश करने से पहले वहां के वातावरण और परिस्थितियों का सूक्ष्म निरीक्षण करती हैं। यदि आपके घर का माहौल सकारात्मक होता है, तभी वे वहां खुद निवास करती…
नई दिल्ली। बीते शनिवार (25 अप्रैल) राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2026 का 36वां मैच खेला गया। मुकाबले में हैदराबाद ने 5 विकेट से जीत हासिल कर खुद को प्वाइंट्स टेबल में ऊपर पहुंचा दिया है। दूसरी तरफ, हारने वाली राजस्थान को नुकसान हुआ। इसके अलावा मुकाबले के जरिए ऑरेंज कैप में भी बदलाव देखने को मिला है। तो आइए जानते हैं कि ताजा अपडेट क्या है। जीत के साथ हैदराबाद ने लगाई छलांग मुकाबला जीतने के साथ हैदराबाद प्वाइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर पहुंच गई है। यह सीजन में टीम की पांचवीं जीत रही। 8…
नई दिल्ली। वैसे हरी सब्जियों में भिंडी एक बेहद लोकप्रिय और पौष्टिक सब्जी मानी जाती है, जिसका इस्तेमाल लगभग हर घर में होता है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि भिंडी सिर्फ स्वाद ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। इसमें बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। आयुर्वेद के हिसाब से इसका फल औषधीय गुणों से भरपूर होता है। भिंडी हर जगह पाई जाती है। अगर इसका सही से नियमित सेवन किया जाए, तो ये हमारे शरीर में होने वाले कई गंभीर बीमारियों से छुटकारा दिलाती है। भिंडी एक हरी सब्जी है, जिसका उपयोग…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले में बेटे ने हंसिए से अपनी ही मां को काट डाला। बताया जा रहा है कि झाड़-फूंक को लेकर हुए विवाद में आरोपी ने गुस्से में आकर मां पर हंसिए से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कुआकोंडा थाना क्षेत्र का है। दरअसल, वारदात 23 अप्रैल 2026 की रात ग्राम धनीकरका में हुई है। शिकायतकर्ता कोवा मरकाम ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी आयते मरकाम और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर के आंगन में बैठे थे और…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले की छात्रा योहाना ने CBSE कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में उन्होंने 96.2% अंक हासिल कर पूरे जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। योहाना ने एक दूरस्थ क्षेत्र के विद्यालय से यह उपलब्धि हासिल करते हुए पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए और नया मानक स्थापित किया है। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में योहाना की सफलता ने यह साबित कर दिया कि मजबूत इरादों के आगे कोई बाधा टिक नहीं सकती। योहाना के माता और पिता सीआरपीएफ में सेवारत हैं, जिससे यह उपलब्धि सुरक्षा बलों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनी गई है। योहाना की मेहनत, लगन और दृढ़…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। हाईकोर्ट ने एससी/एसटी एक्ट से जुड़े एक मामले में आरोपी पत्रकार मोहन निषाद को बड़ी राहत देते हुए जमानत दे दी है। जस्टिस राधाकिशन अग्रवाल की एकलपीठ ने सुनवाई करते हुए ट्रायल कोर्ट के आदेश को निरस्त कर दिया। मामले के अनुसार, बालोद जिले के डौंडीलोहारा थाने में दर्ज अपराध में मोहन निषाद पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2), 351(2), 3(5) और एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(1)(आर) के तहत अपराध दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता मनीराम तारम, जो कि छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड में सहायक अभियंता हैं। उन्होंने आरोप लगाया था कि 17…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी से लोग हलाकान हो रहे हैं। पारा 45 डिग्री के पार हो चुका है। सबसे ज्यादा मध्य इलाकों में गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। वहीं बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी वाली हवा के कारण बस्तर इलाकों में बारिश की संभावना है। पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहा। सबसे ज्यादा गर्म राजनंदगांव रहा, यहां 45.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है। वहीं अंबिकापुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी एच.पी. चंद्रा ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सिर्फ विपक्ष की निंदा के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाना जनता के धन की बर्बादी है, यह भाजपा के अलोकतांत्रिक चरित्र को भी दर्शाता है। सत्र को बुलाने के लिए सरकार के पास कोई ठोस कारण भी नहीं है, सरकार के पास कोई महत्वपूर्ण विधेयक भी नहीं है और न ही कोई ऐसा राज्य के हित का विषय है जिस पर चर्चा कराने के लिए विधानसभा के विशेष सत्र को आहूत करने की जरूरत थी। दीपक बैज ने कहा, मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक तौर पर कहा, हम विपक्ष की निंदा करने विधानसभा का विशेष सत्र बुलाएंगे।…

