खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले में शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने विशेष प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला शिक्षा अधिकारी एल.पी.डाहिरे ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चकरभठा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि निरीक्षण में प्रभारी प्राचार्य सहित 13 शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। इस पर सभी शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिवस में जवाब मांगा गया है। जवाब संतोषप्रद नहीं पाए जाने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
निरीक्षण में प्रभारी प्राचार्य सौखी लाल पंकज, व्याख्याता फनेन्द्र कुमार रॉय, रवि कुमार देवांगन, प्रमिला देवागंन, आशीष ठाकुर, अमरचंद बर्मन, संजय साहू, ममता जांगड़े, नंदलाल पटेल, राजेन्द्र ध्रुव, पुरूषोत्तम घृतलहरे, अनिल सोनवानी और पीयूष चंदेल आदि शिक्षकों की अनुपस्थिति पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
Trending
- मामूली बात पर खूनी संघर्ष: दातून फेंकने के विवाद में महिला की पीट-पीटकर हत्या, दुर्ग के बोरिद गांव में तनाव
- कवर्धा राज्योत्सव में ‘रण’: भाजपा कार्यकर्ता पर FIR, थाना प्रभारी से हाथापाई, वर्दी फटी और नेमप्लेट टूटी
- छत्तीसगढ़: 25 वर्षों में वनोपज, जल संरक्षण और ईको टूरिज्म से समृद्धि की नई गाथा
- मुंगेली में शिक्षा में सुधार का अभियान तेज: DEO ने चकरभठा स्कूल में 13 शिक्षकों को जारी किया ‘कारण बताओ नोटिस’
- जनदर्शन: कलेक्टर ने शिवनंदन और छोटेलाल को प्रदान किया ट्रायसायकल
- मंत्री केदार कश्यप ने 7 करोड़ 82 लाख के कार्यों का किया भूमिपूजन व लोकार्पण
- गिधवा-परसदा पक्षी विहार का निरीक्षण: कलेक्टर रणबीर शर्मा ने किया संरक्षण, पर्यटन और रोजगार पर बल
- कलेक्टर रणबीर शर्मा एवं एसएसपी रामकृष्ण साहू ने किया राज्योत्सव प्रदर्शनी का निरीक्षण


