खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश में चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची का विशेष गहन परीक्षण (एसआईआर) का प्रारंभ मंगलवार से किया जा रहा है। ऐसे में प्रदेश के भाजपा संगठन ने बुधवार को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में एक बड़ी बैठक रखी है। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश रहेंगे।
बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश के सभी मंत्री, विधायक, सांसदों के साथ ही सभी जिलों के अध्यक्ष बुलाए गए हैं। सभी को एसआईआर के नियम और कानून की जानकारी दी जाएगी। बैठक का मकसद जहां एक तरफ जनता की एसआईआर को लेकर मदद करना है, वहीं कांग्रेस पर हमला करने की रणनीति भी बनाना है।
भाजपा के प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कंडेय का कहना है, कांग्रेस एसआईआर के मामले में भ्रम फैलाने का काम कर रही है। उसके झूठ को जनता के बीच उजागर करने के लिए सभी को मार्गदर्शन दिया जाएगा। देश के एक दर्जन राज्यों में एसआईआर चुनाव आयोग द्वारा करवाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में भी इसको लेकर प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इस मामले में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन ने फैसला किया है कि जनता को एसआईआर को लेकर मदद की जाए। ऐसे में राज्यों में राज्य संगठनों की बैठक की जा रही है। इन बैठकों में राष्ट्रीय नेता आकर एसआईआर के बारे में पूरी जानकारी दे रहे हैं। रायपुर में पांच नवंबर को होने वाली बैठक में जानकारी देने का जिम्मा भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री और प्रदेश के संगठन प्रभारी शिव प्रकाश को दिया गया है। वे पांच नवंबर की सुबह को दिल्ली से रायपुर पहुंचेंगे और यहां पर बैठक लेंगे।
	Trending
	
				- बे-मौसम बारिश से किसानों को हुए फसल नुकसानी का मुआवजा दे सरकार- कांग्रेस
 - बिलासपुर ट्रेन हादसा दुखद- दीपक बैज
 - आत्मसमर्पण से बौखलाए नक्सलियाें ने आत्मसमर्पित नक्सली कमलू को अवसरवादी व डरपोक बताया
 - राज्योत्सव 2025 : महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल के जरिए दिया जा रहा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश
 - साप्ताहिक जनदर्शन: कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं
 - सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ का अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन जारी, धान खरीदी बहिष्कार की दी चेतावनी
 - बस्तर ओलंपिक में भाग लेने जा रहे बच्चों से भरी पिकअप वाहन भांसी मार्ग पर पलटी, 5 घायल
 - अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 6 नवम्बर को होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा
 


