खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। जिले में 17 साल के नाबालिग को सांप ने डस लिया। उसने आंखें फेर ली, सांस फूलने लगी, उल्टियां हुईं, फेफड़ों में पानी भर गया था। 3 दिनों तक आईसीयू में भर्ती रहा। डॉक्टरों की टीम ने उसकी जान बचा ली। अब स्थिति ठीक है। आज रविवार काे उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, बड़ेजम्हरी गांव निवासी 17 साल का नाबालिग 3 दिन पहले अपने घर के पास खड़ा हुआ था। इसी बीच सुबह करीब साढ़े 7 के बीच अचानक एक सांप ने उसे काट लिया। जिसके बाद वह जोर से चीखा। परिजन घर से बाहर निकले। उसे करीब 11 बजे नारायणपुर के जिला अस्पताल लाया गया था।
जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। अस्पताल लाते समय नाबालिग पूरी तरह से बेसुध हो चुका था। वहीं मुंह से सफेद झाग निकल रहा था। उसकी सांस फूल रही थी। इसके बाद डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए तुरंत आईसीयू में भर्ती किया। 3 दिनों तक बच्चा आईसीयू में भर्ती रहा। जिसके बाद अब इसकी स्थिति खतरे से बाहर है। डॉक्टरों की माने तो उसकी हालत में सुधार हो चुका है। उसे आज डिस्चार्ज कर दिया गया है। डॉक्टरों ने कहा कि यदि उसे अस्पताल लाने में और ओर हो जाता तो हो सकता था इसकी जिंदगी नहीं बचती।
Trending
- मामूली बात पर खूनी संघर्ष: दातून फेंकने के विवाद में महिला की पीट-पीटकर हत्या, दुर्ग के बोरिद गांव में तनाव
- कवर्धा राज्योत्सव में ‘रण’: भाजपा कार्यकर्ता पर FIR, थाना प्रभारी से हाथापाई, वर्दी फटी और नेमप्लेट टूटी
- छत्तीसगढ़: 25 वर्षों में वनोपज, जल संरक्षण और ईको टूरिज्म से समृद्धि की नई गाथा
- मुंगेली में शिक्षा में सुधार का अभियान तेज: DEO ने चकरभठा स्कूल में 13 शिक्षकों को जारी किया ‘कारण बताओ नोटिस’
- जनदर्शन: कलेक्टर ने शिवनंदन और छोटेलाल को प्रदान किया ट्रायसायकल
- मंत्री केदार कश्यप ने 7 करोड़ 82 लाख के कार्यों का किया भूमिपूजन व लोकार्पण
- गिधवा-परसदा पक्षी विहार का निरीक्षण: कलेक्टर रणबीर शर्मा ने किया संरक्षण, पर्यटन और रोजगार पर बल
- कलेक्टर रणबीर शर्मा एवं एसएसपी रामकृष्ण साहू ने किया राज्योत्सव प्रदर्शनी का निरीक्षण


