खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर के मंगल स्पंज आयरन फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया। काम के दौरान 40 फीट ऊंचाई से क्रेन ऑपरेटर नीचे गिर गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से अन्य फैक्ट्री कर्मियों में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया। ठेकेदार से 1 लाख रुपए मुआवजा राशि के बाद परिजन शव को लेकर वापस लौटे।
जानकारी के मुतबिक, बताया जा रहा है कि बिल्हा मैंसबोड़ निवासी मिथलेश यादव, बिल्हा के मंगल स्पंज आयरन में क्रेन चलाता था। फैक्ट्री के सड़े टूटे जाली से 40 फीट नीचे गिर गए, जिससे उसे गंभीर चोट आई। फैक्ट्री के लोग कार से उसे इलाज के लिए नेहरू नगर स्थित एक निजी हास्पिटल में लेकर गए, वहां से सिम्स रेफर कर दिया गया। सिम्स में डाक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का एक बच्चा है और उसकी पत्नी गर्भवती है।
फैक्ट्री में परिजन लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजा राशि की मांग करते हुए हंगामा मचाने लगे और शव ले जाने से इनकार कर दिया। फैक्ट्री की ओर से 1 लाख रुपए नकद और अन्य राशि चेक के माध्यम से देने का आश्वासन देने पर परिजन शव अपने लेकर गांव गए। इस मामले में पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।
Trending
- छत्तीसगढ़ में आकाशवाणी प्रादेशिक बुलेटिन की 25 वर्षों की सफल यात्रा पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई
- दलित की पीट-पीटकर हत्या: महासमुंद में चार आरोपी गिरफ्तार, केबल चोरी के शक में मांगा था $25,000
- मौत का ‘हाईटेंशन’ जाल: 8 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, लापरवाही पर फूटा आक्रोश – 11 हजार KV तार पर जिम्मेदार मौन
- रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 लाख रुपए के गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार
- त्वरित प्रशासनिक कार्रवाई से पशु रोग नियंत्रण में, अब सभी पशु स्वस्थ!
- राज्य स्थापना दिवस पर खुशियों की चाबी – बेमेतरा जिले के 9049 परिवारों को मिलेगा नया आशियाना
- कलेक्टर रणबीर शर्मा ने दिलाई राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ
- राज्योत्सव कार्यक्रम में प्रधानमंत्री करेंगे बीजापुर के 5722 पीएम आवास का भूमिपूजन व गृह प्रवेश


