::cck::18005::/cck::
::introtext::
नियुक्ति पत्र प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी संगठन महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला ने राजीव भवन में अपने हाथों से सौपी
 
K.W.N.S.-Ashish kanthale-बेमेतरा। असंगठित मजदूर कामगार कांग्रेस के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष अश्वनी कुमार जोशी ने अपने नियुक्त पर कृषि मंत्री रविन्द्र चैबे,नवागढ़ के विधायक गुरुदयाल सिंह बंजारे, बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बंशी पटेल इंटुक के पूर्व राष्ट्रीय सचिव डॉ सौरभ निर्वाणी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिले के असंगठित क्षेत्र में कार्यरत मनरेगा मजदूरों,ठेला,रिक्शा,ऑटो,चालको,रसौइया ,एवम हमाल मजदूरी करने वाले असंगठित क्षेत्र के लोगो को पार्टी से जोड़कर उनके हक की आवाज उठाएंगे।
उन्होंने कहा कि पिछले 29 सालों से कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं , असंगठित कामगार मजदूर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आलोक पाण्डेय ने मेरी नियुक्ति कर के पूरे ग्रामीण अंचल के कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ाया है,राजीव भवन में उनके साथ पूर्व सरपंच सुधराम साहू,लाल दास जोशी,तुलसी साहू सरपंच बालसमुंद,अंजोरी जोशी सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 
::/introtext::
::fulltext::::/fulltext:: ::cck::18005::/cck::