::cck::39908::/cck::
::introtext::
K.W.N.S.-नई दिल्ली। भारत में अब कोरोना धीरे धीरे कम होता दिखाई दे रहा है। कोरोना के नए मामलों की रफ्तार घटकर सात हजार के नीचे पहुंच गई है।  वहीं, मौत का आंकड़ा भी थोड़ा नीचे आया है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 6 हजार 990 मामले सामने आए हैं। वहीं इस दौरान 190 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 24 घंटे में 10 हजार 116 लोग ठीक हुए हैं।  फिलहाल एक्टिव केस की संख्या 1 लाख 543 पर पहुंच गया है।  वहीं भारत में अभी तक 1 अरब 23 करोड़ 25 लाख 02 हजार 767 डोज लगाए गए हैं। 
 
::/introtext::
::fulltext::::/fulltext:: ::cck::39908::/cck::