नई दिल्ली। आजकल हमारा खानपान और लाइफस्टाइल बहुत खराब हो गया है। हमें कई तरह की परेशानियां होती रहती हैं।हर वक्त हमें कमजोरी और थकान महसूस होती रहती है। इसका कारण है कि हमारे शरीर में सही तरीके से पोषक तत्वों की प्राप्ति नहीं होती है। एक्सपर्ट बताते हैं कि इससे बचने के लिए एक तरीका बहुत कामयाब हो सकता है। वह है चुकंदर के रस में छाछ को मिलाकर पीना। इसे आप दोपहर में पिएंगे तो इसका ज्यादा फायदा होगा। चुकंदर में हाई नाइट्रेट होता है जो ब्लड वैसल्स को स्मूद करता है। वहीं यह डाइजेशन के लिए भी बहुत बेहतर है। चुकंदर में बीटालेन कंपाउड होता है जो ब्रेन फंक्शन को बूस्ट करता है। दूसरी ओर छाछ में बायोएक्टिव कंपाउड होता है जो शरीर में फूर्ति लाता है। इस तरह दोनों का कॉम्बिनेशन बहुत शानदार बन जाता है। इससे शरीर में लोहे जैसी ताकत आती है और आपमें थकान और कमजोरी का नामोनिशान मिट जाता है।
आयरन के एब्जॉब्सन को बढ़ाता है
इंडियन एक्सप्रेस की खबर में श्री रामचंद्रा इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च चेन्नई की क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट सी वी एश्वर्या बताती हैं कि चुकंदर के जूस में छाछ मिलाकर सेवन करने से यह शरीर में आयरन के एब्जॉब्सन को बढ़ाता है। शरीर में आयरन ज्यादा होने से हीमोग्लोबिन बढ़ता है। हीमोग्लोबिन के बढ़ने से शरीर में खून और ऑक्सीजन बढ़ेगा जो शरीर के कतरे-कतरे को एनर्जी से लबरेज करेगा।
पाचन शक्ति के लिए फायदेमंद
सी वी ऐश्वर्या कहती है कि चुकंदर और छाछ का कॉम्बिनेशन पेट के लिए बहुत फायदेमंद है। छाछ प्रोबायोटिक है जो पेट में गुड बैक्टीरिया की संख्या को बढ़ा देता है। वहीं चुकंदर में मौजूद नाइट्रेट पेट में जाकर नाइट्रिक ऑक्साइड में बदल जाता है जिससे आंत की अंदर से सफाई हो जाती है। नाइट्रिक ऑक्साइड लिवर की भी सफाई करता है। छाछ और चुकंदर लिवर फंक्शन को बूस्ट कर देता है जिसके कारण लिवर में जमा टॉक्सिन बाहर निकल जाता है और मेटाबोलिज्म को बूस्ट कर देता है। ऐसे में चुकंदर और छाछ हर तरह से पेट और लिवर के लिए फायदेमंद है।
ब्लड सर्कुलेशन को बूस्ट करता
चुकंदर का नाइट्रेट ब्लड वैसल्स को स्मूद करता है। इसका मतलब यह हुआ है कि छाछ और चुकंदर का रस शरीर में ब्लड वैसल्स में फैलाव ला देता है जिससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है और इससे ब्लड प्रेशर भी कम हो जाता है। वहीं छाछ में बायोएक्टिव पेप्टाइड होता है जो कार्डियोवैस्कुलर फंक्शन को बूस्ट करता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन भी तेज होता है। यह ऑवरऑल हार्ट को फौलाद बनाने में मदद करता है। बीटरूट और छाछ की तासीर ठंडी होती है, इसलिए गर्मी के दिनों में यह आपके शरीर को शीतल रखेगा।
बिजनेस
इस लाल रस में मिला दीजिए छाछ, दोपहर में कीजिए सेवन, शरीर में दौड़ने लगेगी लोहे जैसी शक्ति
- Khabar World 24
