खबर वर्ल्ड न्यूज-कोंडागांव। जिले में 4 बच्चों समेत 15 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए हैं। वहीं 8 साल की बच्ची की मौत भी हो गई। बुधवार को छठी कार्यक्रम में चिकन-मटन खाने से 15 लोग बीमार हुए थे, जो अस्पताल में भर्ती है। आश्रम में पढ़ने वाली कक्षा दूसरी की छात्रा जयंती कोर्राम भी फूड पॉइजनिंग की शिकार हुई थी। बच्ची को अस्पताल ले जाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना मर्दापाल थाना इलाके के हंगवा गांव की है। गंभीरता को देखते हुए मंत्री केदार कश्यप भी अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने पीड़ितों का हालचाल जाना, साथ ही उन्होंने डॉक्टरों और अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए। वहीं अब प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घटना पर दुख जताया है। सीएम ने सोशल में लिखा –
कोंडागांव जिले के मर्दापाल क्षेत्र के ग्राम हंगवा में फूड पॉइजनिंग से एक बच्ची की मृत्यु और 15 लोगों के बीमार होने की खबर अत्यंत दुःखद है। घटना की जानकारी मिलते ही मंत्रिमंडल के साथी श्री केदार कश्यप जी ने जिला अस्पताल पहुंचकर पीड़ितों का हालचाल जाना। मामले में अधिकारियों एवं चिकित्सकों को इलाज की बेहतर व्यवस्था के लिए निर्देशित किया गया है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने व पीड़ितों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।”
रायपुर
छठी कार्यक्रम में चिकन-मटन खाने के बाद 15 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार, 8 साल की बच्ची की मौत, सीएम साय ने जताया दुख
- Khabar World 24
