खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 11.30 बजे से विभागीय बैठक लेंगे। जानकारी के मुताबिक यह बैठक महानदी भवन मंत्रालय में रखी गई है। सबसे पहले मुख्यमंत्री साय पशुधन विकास विभाग की बैठक लेंगे जो सुबह साढ़े 11 बजे से आयोजित होगी। जिसके बाद दोपहर साढ़े 12 बजे मछली पालन विभाग की बैठक लेंगे फिर परिवहन विभाग की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विभागीय बैठक लेने की जानकारी X पर साझा किया है।
रायपुर
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 4 घंटे तक लेंगे विभागीय बैठक
- Khabar World 24
