नई दिल्ली। छोटे बच्चों के दांतों की देखभाल पेरेंट्स के लिए अक्सर चुनौती भरी होती है। सही जानकारी और आदतों की कमी से बच्चे जल्दी ओरल समस्याओं का शिकार हो जाते हैं लेकिन सही समय पर सही देखभाल से न सिर्फ उनके दांत मजबूत बनाए जा सकते हैं, बल्कि उन्हें बड़ी परेशानियों से भी बचाया जा सकता है।
बच्चों के दांत आने से पहले ही उनकी देखभाल शुरू करनी चाहिए। 2 साल के बच्चों के मसूड़ों और जीभ की नियमित सफाई से स्वस्थ और मजबूत दांत आने में मदद मिलती है। ये आदत दांतों की बीमारियों से बचाव करती है।
2 से 6 साल के बच्चों के लिए "यू-शेप्ड ब्रश" का उपयोग करना सबसे बेहतर होता है। ये ब्रश सॉफ्ट होता है और इसमें सभी दांतों की अच्छी सफाई हो जाती है। इससे बच्चों के दांत लंबे समय तक साफ और स्वस्थ रहते हैं।
बच्चों के लिए हमेशा माइल्ड फ्लोराइड और बिना फ्लेवर वाले टूथपेस्ट का इस्तेमाल करें। ये दांतों की सड़न को रोकता है और उनके दांतों को मजबूत बनाता है। फ्लोराइडयुक्त टूथपेस्ट दांतों की सुरक्षा के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
2 साल से छोटे बच्चों के लिए फिंगर ब्रश सबसे उपयुक्त होता है। ये बच्चों की जीभ और मसूड़ों की सफाई करने के लिए सही विकल्प है, जिससे ओरल हेल्थ बेहतर बनी रहती है।
बच्चों में दांत सड़ने की समस्या आम है, जिसका मुख्य कारण अधिक मीठा खाना, रात को दूध पीकर सोना और नियमित ब्रश न करना है। इसके लिए अभिभावकों को बच्चों की डाइट पर ध्यान देना चाहिए और मीठे खाद्य पदार्थों के बाद ब्रश करवाना जरूरी है।
बच्चों में अंगूठा चूसने की आदत बहुत सामान्य है, लेकिन ये दांतों की बनावट को बिगाड़ सकती है। इससे दांत आगे या पीछे की ओर झुक सकते हैं। इस आदत को समय रहते छुड़ाने का प्रयास करें।
खेल-कूद या दुर्घटनाओं के कारण बच्चों के दांत समय से पहले टूट सकते हैं। ऐसी स्थिति में तुरंत डेंटिस्ट से संपर्क करें, ताकि दांतों की इंजरी का सही इलाज हो सके और उनके दांत भविष्य में स्वस्थ रहें।
बच्चों के दांतों और मसूड़ों की नियमित सफाई उनकी ओरल हेल्थ को बेहतर बनाती है। साफ-सफाई की अच्छी आदतें न केवल दांतों को सड़न से बचाती हैं बल्कि उन्हें मजबूत और चमकदार बनाए रखती हैं।
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है। यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं। इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें। K.W.N.S. किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा।
बिजनेस
दांतों में सड़न हो या अंगूठा चूसने की आदत, इन टिप्स से मिलेगा कई समस्याओं का परमानेंट सॉल्यूशन!
- Khabar World 24
