खबर वर्ल्ड न्यूज-भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज से प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन अभियान की शुरुआत करेंगे। सीएम आज चंबल अभयारण्य का भ्रमण करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 4 बजे मुरैना पहुंचेगे। जहां वह चंबल अभयारण्य में चंबल नदी और घड़ियाल सेंचुरी की व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।
सीएम डॉ. मोहन यादव सुबह 11.15 बजे भोपाल के संचालनालय सामाजिक न्याय विभाग जाएंगे। जहां वह अस्थिबाधित दिव्यांगजन को निःशुल्क ई-साईकिल वितरित करेंगे। दोपहर एक बजे विदिशा जिले के लटेरी पहुंचेंगे। लटेरी को मिली सौगातों के लिए जनता उनका अभिनंदन करेगी।