नई दिल्ली। आपकी मु्स्कान आपकी खूबसूरती पर चार चांद लगाने का काम करती है। लेकिन ऐसा तभी होता है जब आपके दांत साफ होते हैं। जब दांत दिखने में गंदे और पीले लगते हैं तो ये आपकी खूबसूरती को कम कर देता है। पीले दांत न सिर्फ दिखने में खराब लगते हैं बल्कि इनसे आपको कई बार शर्मिंदगी भी महसूस हो सकती है। दांतों को साफ करने के लिए आप कई घरेलू नु्स्खों की मदद ले सकते हैं। वैसे तो आप डॉक्टर के पास जाकर टीथ वाइटनिंग की मदद ले सकते हैं लेकिन इसका असर कुछ समय तक ही रहता है। कुछ समय बाद दांत पीले पड़ने लगते हैं। इसलिए दांतों को साफ रखने के लिए आप ऐसे नुस्खों की मदद लें जो हमेशा कारगर रहें और दातों के पीलेपन को दूर करने में भी मदद करें।
दांतों को साफ करने से पहले यह भी जान लेना चाहिए कि आखिर ये पीले होते क्यों है। दांतों में पीलापन कई वजहों से हो सकता है। वैसे तो आप इन्हें पीलेपन से बचाने का सबसे बेहतरीन तरीका है हर रोज ब्रश करना। इसके साथ ही ऐसे फूड आइटम्स का सेवन बंद करना जो पीले दांतों की वजह बनते हैं।
पीले दांतों को साफ करने के घरेलू नुस्खे
बेकिंग सोडा
दांतों का पीलापन दूर करने के लिए आप बेकिंग सोडा और हाइड्रोजन पेरॉक्साइड का पेस्ट बनाकर दांतों पर लगा सकते हैं। इसका पेस्ट बनाने के लिए एक चम्मच बेकिंग सोडा और 2 चम्मच हाइड्रोजन पेरॉक्साइड को एक साथ मिलाएं। इस पेस्ट को ब्रश पर लगाकर दांतों को साफ करें। हालांकि इसका इस्तेमाल करने से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
एप्पल साइड विनेगर
दांतों से पीलापन निकालने के लिए सेब के सिरके का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। 2 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर 1 कप पानी में मिलाकर माउथवॉश बनाएं। इस घोल को मुंह के अंदर 30 सेकंड तक घुमाएं। फिर पानी से कुल्ला करें और ब्रश कर लें। बता दें कि इसका इस्तेमाल एक सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। ज्यादा इस्तेमाल दांतों को नुकसान पहुंचा सकता है।

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। K.W.N.S. इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।)