मुंबई। देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री होंगे। बुधवार को मुंबई स्थित भाजपा भवन में हुई पार्टी विधायक दल की बैठक में फडणवीस को विधायक दल का नेता चुना गया। अब 5 दिसंबर, गुरुवार को शपथ ग्रहण होगा।
अब तीनों नेता यानी देवेंद्र फडणवीस के साथ ही डिप्टी सीएम बनने वाले एकनाथ शिंदे और अजित पवार राजभवन जाएंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। साथ ही विधायकों के समर्थन की चिट्ठी सौपेंगे। माना जा रहा है कि कल ये तीनों ही शपथ लेंगे। इस तरह महाराष्ट्र की राजनीति में चली आ रही असमंजस की स्थिति आज दूर हो गई है।
दिल्ली
देवेंद्र फडणवीस होंगे महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री, कल शपथ ग्रहण
- Khabar World 24