मुंबई। मुंबई में आतंकी हमला को आज 14 वर्ष पूरे हो चुके हैं, लेकिन लोगों के जहन में आज भी दिन याद है जब पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकवादियों ने मिलकर आज ही के दिन अंजाब दिया था। साल 2008 में आधिकारिक रिकॉर्ड के मुताबिक 166 लोगों की जान चली गई थी, जिसमें 18 पुलिसकर्मी भी शामिल थे। हालांकि हमले में शामिल सभी 9 आतंकियों को मार दिया गया, इसमें एक आतंकी अजमल कसाब को जिंदा पकड़ा गया था, जिसे बाद में फांसी की सजा हुई थी। मुंबई हमले की दिल दहलाने वाली घटना पर अब तक कई फिल्में व वेब सीरिज बन चुकी है। जिन्हें देखकर उसे काले दिन आतंकियों ने जो बर्बरता दिखाई थी, उसे याद किया जा सकता हैं। ये हैं वो फिल्में, जो 26-11 हमले की याद दिलाती हैं -
द अटैक्स ऑफ 26/11 (The Attacks of 26/11)
2008 में हुए मुंबई हमले पर बनाई गई ये पहली फिल्म है, जो गिरफ्तार किए गए आतंकी अजमल कसाब की भूमिका पर केंद्रित है। फिल्म में हमले की योजना को अच्छी तरह से दर्शाया गया है। फिल्म में नाना पाटेकर, संजीव जायसवाल, अतुल कुलकर्णी, गणेश यादव और आसिफ बसरा ने शानदार अभिनय किया है।
इस फिल्म में सैफ अली खान और कैटरीना कैफ ने मुख्य भूमिका निभाई है। फैंटम एक थ्रिलर फिल्म है, जिसमें भारत के खिलाफ आतंकी हमलों विशेषकर 26/11 अटैक के जबावी कार्रवाई को दिखाया गया है। मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद और उसका संरक्षण कर रहे लोगों पर पाकिस्तान में हमले की कहानी को दिखाया गया है। फिल्म की पटकथा हुसैन जैदी की पुस्तक 'मुंबई एवेंजर्स' पर आधारित है।
ये एक वेब सीरिज है, मुंबई हमलों पर बनाई गई है। 8 एपिसोड में बनाई गई यह वेब सीरिज Zee5 प्लेटफार्म पर उपलब्ध है। इसमें मुंबई को काले साये से बचाने की स्टोरी दिखाई गई है। फिल्म में अर्जन बाजवा, अर्जुन बिजलानी, मुकुल देव, विवेक दहिया और तारा अलीशा बेरी मुख्य भूमिका में है।