आज के दौर में हर कोई कठिन परिश्रम कर रहा है, क्यों कि वह आर्थिक रूप से मजबूत होना चाहता है। उसके बाद भी कुछ ही लोग हैं, जिनको धन की लक्ष्मी मां सरस्वती का आशीर्वाद प्राप्त होता है। ऐसे में लाल किताब के कुछ उपाय हैं, जिनका इस्तेमाल कर आर्थिक परेशानियों को दूर किया जा सकता है। हम इस आर्टिकल में ऐसे कुछ उपायों के बारे में आपको बताएंगे।

लाल किताब किताब के उपाय
* सोमवार के दिन को देवों के देव महादेव का माना जाता है। लाल किताब में लिखा हुआ है कि इस दिन आप शिव मंदिर जाकर शिवलिंग पर दूध व पानी सहित आदि चीजों का अभिषेक करें। यह ध्यान रखें कि 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप कर रहें। ऐसा करने से आपकी सभी इच्छाएं पूरी होती हैं।

* शनिवार के दिन सूखे नारियल को बहती नदी में बहा दें। इस उपाय को करने से माना जाता है कि आर्थिक समस्याओं से निजात मिलती है।

* आप नजर दोष के चलते अगर समस्या का सामना कर रहे हैं, तो नारियल का यह उपाय काम कर सकता है। आप काले कपड़े में नारियल को बांधकर मेन गेट पर लटका दें। यह आपके घर को नजर दोष से मुक्त रखेगा। आप कौड़ी को भी काले कपड़े में बांध सकते हैं।

* सनातन धर्म में गाय की सेवा बहुत ही लाभकारी मानी जाती है। आपको रोज गाय की सेवा करनी चाहिए। आप उन्हें गुड़-रोटी भी खिला सकते हैं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी।

डिसक्लेमर-'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।