खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के पड़ाेसी राज्य तेलंगाना में नक्सली संगठन के स्टेट कमेटी में सक्रीय दो शीर्ष नक्सली कैडर सहित कुल 8 नक्सलियों के वारंगल पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने की जानकारी सामने आ रही है। हालांकि पुलिस की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।
मिली जानकारी के अनुसार ये सभी नक्सली दो दिन पहले ही गुपचुप तरीके से आत्मसमर्पण कर चुके हैं और सोमवार को इसकी आधिकारिक घोषणा होने की संभावना है। आत्मसमर्पण करने वालों में सबसे बड़ा नाम कोय्यादी संबय्या उर्फ आज़ाद, बीकेएसआर डिवीज़न कमेटी के सचिव है। आजाद कई दशकों से माओवादी संगठन में प्रमुख रणनीतिक भूमिका निभा रहा था । इसके अलावा अब्बास नारायण उर्फ़ रमेश, जो तकनिकी टीम का प्रभारी था, उसने भी आत्मसमर्पण किया है। रमेश रामागुंडम इलाके में लंबे समय से नक्सली संगठन में सक्रीय था।
बता दें कि, आजाद और तेलंगाना स्टेट कमेटी के प्रमुख नक्सल नेता दामोदर की बीच टकराव और अंदरूनी मतभेद भी इस आत्मसमर्पण का बड़ा कारण माना जा रहा है। आजाद मुलुगु जिले के मोहुलागुडेम गांव के रहने वाले हैं और स्टेट कमेटी में उनकी पकड़ काफी मजबूत थी। यदि आधिकारिक पुष्टि होती है, तो यह आत्मसमर्पण तेलंगाना-छत्तीसगढ़ सीमा क्षेत्र में सक्रीय नक्सली नेटवर्क के लिए एक बड़ा झटका माना जाएगा। दरअसल, करीब 1 महीने पहले पोलित ब्यूरो मेंबर वेणुगोपाल राव उर्फ भूपति समेत सीसीएम रूपेश ने आत्मसमर्पण किया था। तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में इनके साथ कुल 283 नक्सलियों ने एक साथ हथियार डाले थे। जिसके बाद अब लगातार नक्सल संगठन के बड़े कैडर के नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं।
Trending
- छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अब अंतिम सांसें ले रहा है, विकास का नया युग प्रारंभ हो चुका है- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अघोर गुरुपीठ में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना
- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय को 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का निमंत्रण
- प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से छत्तीसगढ़ के हजारों परिवारों को मिला ‘सुरक्षा और सम्मान का नया घर’
- जशपुर बनेगा फ़ूड प्रोसेसिंग हब: निफ्टेम के सहयोग से 96 स्थानीय लोगों को मिला मोटा अनाज प्रसंस्करण का प्रशिक्षण
- समर्थन मूल्य में धान खरीदी: भकुर्रा उपार्जन केंद्र में ‘उत्कृष्ट’ व्यवस्था से किसानों में भारी संतोष
- धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने ‘गुंडागर्दी’ पर कसा शिकंजा
- मुंगेली में रिकॉर्ड धान खरीदी: सरल प्रक्रिया और त्वरित भुगतान से किसानों का भरोसा और मजबूत


