खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर किसानो से धान खरीदी कार्य का कोरबा जिले में आज से शुभारंभ हो गया है। कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन की उपस्थिति में आज विकासखण्ड कोरबा के आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित केंद्र सोनपुरी में धान खरीदी कार्य का शुभारंभ हुआ।
उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन की पूजा अर्चना कर धान खरीदी की विधिवत शुरुआत की गई। मंत्री देवांगन ने समिति में धान विक्रय के लिये आए किसान फूलसिंह राठिया का पुष्पमाला भेंटकर स्वागत किया एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विधायक रामपुर फूल सिंह राठिया, कलेक्टर अजीत वसंत स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी उपस्थित थे।
Trending
- छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अब अंतिम सांसें ले रहा है, विकास का नया युग प्रारंभ हो चुका है- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अघोर गुरुपीठ में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना
- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय को 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का निमंत्रण
- प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से छत्तीसगढ़ के हजारों परिवारों को मिला ‘सुरक्षा और सम्मान का नया घर’
- जशपुर बनेगा फ़ूड प्रोसेसिंग हब: निफ्टेम के सहयोग से 96 स्थानीय लोगों को मिला मोटा अनाज प्रसंस्करण का प्रशिक्षण
- समर्थन मूल्य में धान खरीदी: भकुर्रा उपार्जन केंद्र में ‘उत्कृष्ट’ व्यवस्था से किसानों में भारी संतोष
- धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने ‘गुंडागर्दी’ पर कसा शिकंजा
- मुंगेली में रिकॉर्ड धान खरीदी: सरल प्रक्रिया और त्वरित भुगतान से किसानों का भरोसा और मजबूत


