धरती आबा’ भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि वंदन
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भगवान बिरसा मुंडा जी का जीवन त्याग, संघर्ष और अदम्य साहस का अद्वितीय प्रतीक है। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा देने के साथ-साथ आदिवासी समाज के गौरव, अधिकार और अस्तित्व की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनकी वीरता, उनके आदर्श तथा उनकी संस्कृति-संरक्षण की पवित्र भावना आज भी जनजातीय समाज की अस्मिता को सशक्त बनाती है। धरती आबा की अमर गाथाएं आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और अपने मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहने की प्रेरणा देती रहेंगी।
भगवान बिरसा मुंडा जी महान आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी और मुंडा जनजाति के लोक नायक थे।उन्होंने ब्रिटिश राज के दौरान 19वीं शताब्दी के अंत में बंगाल प्रेसीडेंसी (अब झारखंड) में हुए एक आदिवासी धार्मिक सहस्राब्दी आंदोलन का नेतृत्व किया था।
सादर नमन।।


