खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत के खिलाफ रायपुर पुलिस ने FIR दर्ज की है। शेखावत ने सोशल मीडिया में लाइव आकर हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर का जुलूस निकालने का विरोध किया था। शेखावत ने तोमर की कार्रवाई में शामिल पुलिसवालों और रायपुर SSP के घर में घुसने की धमकी दी थी। इस धमकी के बाद मौदहापारा थाने में पुरानी बस्ती थाने के पूर्व थानेदार योगेश कश्यप ने शिकायत दर्ज करवाई है।
इस शिकायत में इंस्पेक्टर योगेश कश्यप ने आपराधिक धमकी, लोक सेवक को धमकाने और सम्मान को ठेस पहुंचाने का जिक्र किया है। जिसके बाद मौदहापारा पुलिस ने BNS की धाराओं में 15 नवंबर को FIR दर्ज कर की है। वहीं FIR के बाद राज शेखावत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर फिर धमकी दी है।
बता दें कि वीरेंद्र तोमर को रायपुर पुलिस की गिरफ्त में है। 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल में है। इस मामले में गृहमंत्री विजय शर्मा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ में अपराधी कोई भी हो नहीं छोड़ा जाएगा। चाहे कोई भी हो।
Trending
- छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अब अंतिम सांसें ले रहा है, विकास का नया युग प्रारंभ हो चुका है- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अघोर गुरुपीठ में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना
- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय को 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का निमंत्रण
- प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से छत्तीसगढ़ के हजारों परिवारों को मिला ‘सुरक्षा और सम्मान का नया घर’
- जशपुर बनेगा फ़ूड प्रोसेसिंग हब: निफ्टेम के सहयोग से 96 स्थानीय लोगों को मिला मोटा अनाज प्रसंस्करण का प्रशिक्षण
- समर्थन मूल्य में धान खरीदी: भकुर्रा उपार्जन केंद्र में ‘उत्कृष्ट’ व्यवस्था से किसानों में भारी संतोष
- धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने ‘गुंडागर्दी’ पर कसा शिकंजा
- मुंगेली में रिकॉर्ड धान खरीदी: सरल प्रक्रिया और त्वरित भुगतान से किसानों का भरोसा और मजबूत


