नई दिल्ली। 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने एक और बड़ा कारनामा कर दिखाया है। उन्होंने 2025 एशिया कप राइजिंग स्टार टूर्नामेंट में इंडिया A के लिए खेलते हुए 32 गेंद में शतक जड़ दिया है। उन्होंने यह ऐतिहासिक कारनामा यूएई के खिलाफ मैच में किया है। वैभव ने 17 गेंद में पचास रन पूरे किए, वहीं अगले 50 रन बनाने में उन्होंने 15 गेंद लीं। शतक पूरा करने के लिए उन्होंने 10 चौके और 9 छक्के लगाए।
वैभव सूर्यवंशी ने इस मैच में 42 गेंद में 144 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 15 छक्के और 11 चौके लगाए। टी20 क्रिकेट इतिहास में यह भारत के लिए सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड नहीं है। टी20 क्रिकेट में भारत के लिए सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से अभिषेक शर्मा और उर्विल पटेल के नाम है, जिन्होंने 28 गेंदों में शतक लगाया हुआ है।
सूर्यवंशी इसी साल IPL में शतक लगाने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बने थे। उन्होंने 14 साल और 32 दिन की आयु में सिर्फ 35 गेंदों में आईपीएल शतक लगाया था। यह इंडियन प्रीमियर लीग इतिहास में दूसरा सबसे तेज शतक भी रहा।
भारत के लिए सबसे तेज टी20 शतक
भारत के लिए सबसे तेज टी20 शतक लगाने का रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा और उर्विल पटेल के नाम है। उन दोनों ने 28 गेंदों में शतक लगाया है। ऋषभ पंत भी टी20 क्रिकेट में 32 गेंदों में शतक लगा चुके हैं।
अभिषेक शर्मा – 28 गेंद
उर्विल पटेल – 28 गेंद
ऋषभ पंत – 32 गेंद
वैभव सूर्यवंशी – 32 गेंद
मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार टूर्नामेंट की शुरुआत 14 नवंबर से हुई थी। टूर्नामेंट के पहले मैच में पाकिस्तान ने ओमान को 40 रनों से हराया था। इस टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान, यूएई, ओमान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और हॉन्ग कॉन्ग भाग ले रहे हैं। टूर्नामेंट 14-23 नवंबर तक खेला जाएगा।
Trending
- छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अब अंतिम सांसें ले रहा है, विकास का नया युग प्रारंभ हो चुका है- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अघोर गुरुपीठ में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना
- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय को 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का निमंत्रण
- प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से छत्तीसगढ़ के हजारों परिवारों को मिला ‘सुरक्षा और सम्मान का नया घर’
- जशपुर बनेगा फ़ूड प्रोसेसिंग हब: निफ्टेम के सहयोग से 96 स्थानीय लोगों को मिला मोटा अनाज प्रसंस्करण का प्रशिक्षण
- समर्थन मूल्य में धान खरीदी: भकुर्रा उपार्जन केंद्र में ‘उत्कृष्ट’ व्यवस्था से किसानों में भारी संतोष
- धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने ‘गुंडागर्दी’ पर कसा शिकंजा
- मुंगेली में रिकॉर्ड धान खरीदी: सरल प्रक्रिया और त्वरित भुगतान से किसानों का भरोसा और मजबूत


