शुक्रवार का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। जिससे आर्थिक संपन्नता और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा धन, वैभव और सुख-समृद्धि के लिए की जाती है क्योंकि यह दिन विशेष रूप से धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन पूजा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है, और उनकी कृपा से आर्थिक संपन्नता और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
शुक्रवार के दिन अपने घर को साफ-सुथरा रखें, विशेष रूप से मुख्य द्वार और पूजा स्थल को, क्योंकि जहां सफाई और शांति होती है, वहीं मां लक्ष्मी वास करती हैं।
मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए आप इत्र, चंदन और गुलाब जल जैसी सुगंधित वस्तुओं को दान कर सकते हैं। साथ ही सफेद चंदन का दान करना भी बेहद शुभ माना जाता है।
शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने के लिए ब्रह्म मुहूर्त में उठें, नहा धोकर लाल रंग के वस्त्र को धारण करें। इसके बाद एक चौकी पर लाल रंग का कपड़ा बिछाएं और उस पर मां लक्ष्मी की मूर्ति या तस्वीर रख लें।
शुक्रवार के दिन धन, सुख और समृद्धि पाने के लिए ॐ ह्रीं श्रीं क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा मंत्र का जाप करें।
मिट्टी के कलश में चावल, एक रुपये का सिक्का और हल्दी की गांठ रखकर इसे किसी पवित्र स्थान पर रखें और बाद में दान कर दें, यह उपाय शुक्रवार के दिन करने से धन की कमी दूर होती है।
Trending
- छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अब अंतिम सांसें ले रहा है, विकास का नया युग प्रारंभ हो चुका है- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अघोर गुरुपीठ में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना
- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय को 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का निमंत्रण
- प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से छत्तीसगढ़ के हजारों परिवारों को मिला ‘सुरक्षा और सम्मान का नया घर’
- जशपुर बनेगा फ़ूड प्रोसेसिंग हब: निफ्टेम के सहयोग से 96 स्थानीय लोगों को मिला मोटा अनाज प्रसंस्करण का प्रशिक्षण
- समर्थन मूल्य में धान खरीदी: भकुर्रा उपार्जन केंद्र में ‘उत्कृष्ट’ व्यवस्था से किसानों में भारी संतोष
- धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने ‘गुंडागर्दी’ पर कसा शिकंजा
- मुंगेली में रिकॉर्ड धान खरीदी: सरल प्रक्रिया और त्वरित भुगतान से किसानों का भरोसा और मजबूत


