मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर आज 12 नवंबर को काल भैरव का प्राकट्य दिवस है। आज काल भैरव जयंती के दिन कुछ उपाय करने से भय, रोग और नकारात्मकता दूर होती है।
काल भैरव जयंती 2025 उपाय
काल भैरव जयंती का पर्व भगवान शिव के क्रोध से उत्पन्न हुए काल भैरव के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। शास्त्र अनुसार, मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर ब्रह्मा जी के अंहकार को दूर करने के लिए काल भैरव का रूप धारण किया था।
भगवान काल भैरव अपने भक्तों की रक्षा करते हैं। साथ ही इस दिन कुछ उपाय करने से नकारात्मक शक्तियां, भय, रोग और शत्रु आदि जीवन से दूर रहते हैं।
काले कुत्ते को भोजन खिलाएं- काले कुत्ते को भगवान भैरव का वाहन माना गया है। इसलिए आज काल भैरव जयंती पर काले कुत्ते को रोटी या भोजन जरूर खिलाएं। इससे शत्रु बाधा, नजर दोष दूर होता है।
सरसों तेल का दीप जलाएं- काल भैरव अष्टमी पर भैरव मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इससे नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है। आप सरसों के तेल में 2-4 लौंग भी डाल सकते हैं।
जल से अभिषेक करें- काल भैरव जयंती पर तांबे के पात्र से भगवान शिव का अभिषेक करना भी शुभ माना जाता है। इस उपाय से रुके कार्य बनने लगते हैं।
भैरव बाबा को अर्पित करें ये चीज- आज बाबा काल भैरव के प्रकाट्य दिवस पर उन्हें सिंदूर और काला तिल अर्पित करें। इस उपाय से ग्रह दोष दूर होते हैं। साथ ही शनि और राहु जैसे ग्रहों का प्रभाव शांत होता है।
Trending
- छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अब अंतिम सांसें ले रहा है, विकास का नया युग प्रारंभ हो चुका है- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अघोर गुरुपीठ में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना
- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय को 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का निमंत्रण
- प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से छत्तीसगढ़ के हजारों परिवारों को मिला ‘सुरक्षा और सम्मान का नया घर’
- जशपुर बनेगा फ़ूड प्रोसेसिंग हब: निफ्टेम के सहयोग से 96 स्थानीय लोगों को मिला मोटा अनाज प्रसंस्करण का प्रशिक्षण
- समर्थन मूल्य में धान खरीदी: भकुर्रा उपार्जन केंद्र में ‘उत्कृष्ट’ व्यवस्था से किसानों में भारी संतोष
- धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने ‘गुंडागर्दी’ पर कसा शिकंजा
- मुंगेली में रिकॉर्ड धान खरीदी: सरल प्रक्रिया और त्वरित भुगतान से किसानों का भरोसा और मजबूत


