मंगलवार हनुमान जी को समर्पित है। इस दिन गलतियाँ करने से उनका क्रोध हो सकता है। जानें सही पूजा और नियमों का पालन करें, ताकि संकट दूर हों और आशीर्वाद बना रहे।
मंगलवार हनुमान पूजा के नियम
मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित होता है। इस दिन अगर सही तरीके से पूजा की जाए तो जीवन के संकट दूर होते हैं। कुछ गलतियां ऐसी होती हैं, जिन्हें मंगलवार के दिन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। वरना हनुमान जी नाराज होंगे तो आपको उनका आशीर्वाद नहीं मिलेगा। जानिए इसके बारे में-
मंगलवार की सुबह स्नान के बाद साफ लाल कपड़े पहनें और हनुमान जी के मंदिर जाएं। मान्यता है कि उनको सिंदूर, चमेली का तेल, गुड़ और चने चढ़ाने से वे प्रसन्न होते हैं। लाल फूल अर्पित करें और दीपक जलाएं। हनुमान चालीसा का पाठ करें। उनसे शक्ति और सुरक्षा की प्रार्थना करें। ऐसा करने से मानसिक शांति मिलती है।
हिंदू धर्म में मान्यता है कि मंगलवार को मांस, मछली, प्याज और लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन सात्विक भोजन करें। शुद्ध भोजन से मन शांत रहता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
शास्त्रों में कहा गया है कि मंगलवार का व्रत रखने से मंगल ग्रह के दोष दूर होते हैं और जीवन में सफलता मिलती है। व्रत रखने वाले व्यक्ति को दिन में एक बार ही फलाहार या हल्का भोजन करना चाहिए। व्रत के दौरान हनुमान जी का नाम जपते रहें, इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है।
मंगलवार के दिन भगवान शिव की पूजा करना भी शुभ माना जाता है। शिवलिंग पर जल, दूध या चंदन अर्पित करें। इससे मन की शांति और सौभाग्य बढ़ता है। मान्यता है कि इस दिन शिवलिंग पर विशेष रूप से दूध और जल चढ़ाना अत्यंत फलदायी माना गया है।
गलवार के दिन झूठ बोलना या क्रोध करना पाप माना गया है। इस दिन किसी की निंदा या अपमान करने से बचें। लोहे का दान न करें, बल्कि गुड़ या लाल वस्त्र का दान करें।
मंदिर में तेल या सिंदूर अर्पित करने के बाद सीधे घर लौटें। पूजा के दौरान हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ और आरती करना महत्वपूर्ण है।
Trending
- छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अब अंतिम सांसें ले रहा है, विकास का नया युग प्रारंभ हो चुका है- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अघोर गुरुपीठ में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना
- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय को 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का निमंत्रण
- प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से छत्तीसगढ़ के हजारों परिवारों को मिला ‘सुरक्षा और सम्मान का नया घर’
- जशपुर बनेगा फ़ूड प्रोसेसिंग हब: निफ्टेम के सहयोग से 96 स्थानीय लोगों को मिला मोटा अनाज प्रसंस्करण का प्रशिक्षण
- समर्थन मूल्य में धान खरीदी: भकुर्रा उपार्जन केंद्र में ‘उत्कृष्ट’ व्यवस्था से किसानों में भारी संतोष
- धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने ‘गुंडागर्दी’ पर कसा शिकंजा
- मुंगेली में रिकॉर्ड धान खरीदी: सरल प्रक्रिया और त्वरित भुगतान से किसानों का भरोसा और मजबूत


