नई दिल्ली। भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका 2 टेस्ट मैचों की सीरीज 14 नवंबर से शुरू हो रही है। पहला टेस्ट 14 नवंबर से कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। यह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के 2025-27 चक्र में भारतीय टीम की दूसरी घरेलू सीरीज होगी। पहली घरेलू सीरीज में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 2-0 से रौंदा था। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज जीत से भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल में फायदा हो सकता है। इससे पहले भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज शुरू हो, उससे पहले जान लेते हैं कि WTC अंक तालिका का हाल कैसा है।
WTC पॉइंट्स टेबल का हाल
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल में फिलहाल ऑस्ट्रेलिया पहले स्थान पर है, जिसने अभी तक अपने तीनों मैच जीते हैं इसलिए उसका पॉइंट्स प्रतिशत 100 है। दूसरे स्थान पर श्रीलंका है, जिसने अभी तक खेले 2 मैचों में एक जीत दर्ज की और एक ड्रॉ खेला है। उसका पॉइंट्स प्रतिशत 66.67 है।
भारतीय टीम अब तक 7 मैच खेल चुकी है, जिनमें उसे चार जीत मिली हैं, 2 बार हार झेलनी पड़ी और एक मैच ड्रॉ रहा। भारतीय टीम का पॉइंट्स प्रतिशत अभी 61.90 है। गत चैंपियन दक्षिण अफ्रीका अभी 50 के पॉइंट्स प्रतिशत के साथ चौथे पायदान पर है।
पहला स्थान – ऑस्ट्रेलिया
दूसरा स्थान – श्रीलंका
तीसरा स्थान – भारत
चौथा स्थान – दक्षिण अफ्रीका
पांचवां स्थान – पाकिस्तान
भारतीय टीम अब तक 2021 और 2023 का WTC फाइनल खेल चुकी है, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज हारने और फिर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की हार के बाद भारत 2025 का फाइनल नहीं खेल पाया था।
भारत का WTC शेड्यूल
WTC 2025-27 के चक्र में यह भारतीय टीम की कुल तीसरी टेस्ट सीरीज होगी। इससे पहले टीम इंडिया ने इंग्लैंड में सीरीज 2-2 से ड्रॉ करवाई, फिर वेस्टइंडीज को घरेलू सीरीज में 2-0 से रौंदा। अब उसकी दक्षिण अफ्रीका के साथ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज होने वाली है। इसके बाद भारत को अगस्त 2026 में दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका जाना है। वहीं अक्टूबर 2026 में टीम इंडिया न्यूजीलैंड का दौरा करेगी, जहां 2 टेस्ट मैच खेले जाएंगे। इस चक्र में भारत की आखिरी सीरीज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगी, जिसमें पांच टेस्ट खेले जाएंगे।
Trending
- छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अब अंतिम सांसें ले रहा है, विकास का नया युग प्रारंभ हो चुका है- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अघोर गुरुपीठ में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना
- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय को 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का निमंत्रण
- प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से छत्तीसगढ़ के हजारों परिवारों को मिला ‘सुरक्षा और सम्मान का नया घर’
- जशपुर बनेगा फ़ूड प्रोसेसिंग हब: निफ्टेम के सहयोग से 96 स्थानीय लोगों को मिला मोटा अनाज प्रसंस्करण का प्रशिक्षण
- समर्थन मूल्य में धान खरीदी: भकुर्रा उपार्जन केंद्र में ‘उत्कृष्ट’ व्यवस्था से किसानों में भारी संतोष
- धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने ‘गुंडागर्दी’ पर कसा शिकंजा
- मुंगेली में रिकॉर्ड धान खरीदी: सरल प्रक्रिया और त्वरित भुगतान से किसानों का भरोसा और मजबूत


