नई दिल्ली। दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 5 विकेट से हरा दिया है। टीम इंडिया को जल्दी पारी घोषित करने का भुगतान करना पड़ा। बेंगलुरु में खेले गए इस अनऑफिशियल टेस्ट मैच में इंडिया A ने दक्षिण अफ्रीका A के सामने 417 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था। दक्षिण अफ्रीकी टीम ने सिर्फ 5 विकेट खो कर इस टारगेट को हासिल करके बड़ी जीत दर्ज की। जॉर्डन हरमन ने 91 रनों की शानदार पारी खेली।
इंडिया A को पहली पारी में 34 रनों की बढ़त मिली थी। वहीं दूसरी पारी में ध्रुव जुरेल के नाबाद 127 रन, ऋषभ पंत और हर्ष दुबे के अर्धशतकों के दम पर भारतीय टीम ने 382 रन बनाकर अपनी पारी घोषित कर दी थी। पंत ने 65 रन और हर्ष दुबे ने 84 रनों का योगदान दिया था। पारी घोषित करना टीम इंडिया को बहुत भारी पड़ा।
पारी घोषित करने का फैसला कप्तान और टीम मैनेजमेंट का होता है। इंडिया A टीम ने तीसरा दिन खत्म होने से पहले 382 के स्कोर पर पारी घोषित कर दी थी। ध्रुव जुरेल सेट हो चुके थे, 127 रन बना चुके थे। उनके दम पर भारतीय टीम आसानी से दक्षिण अफ्रीका A के सामने 450 या फिर 500 रनों का टारगेट भी रख सकती थी। मगर अतिआत्मविश्वास टीम इंडिया पर भारी पड़ा।
भारतीय टीम के लिए इस मैच की दोनों पारियों में ध्रुव जुरेल ने शतक लगाया। पहली पारी में उन्होंने नाबाद 132 रन और दूसरी पारी में 127 रन बनाकर नाबाद लौटे। जुरेल सीरीज का पहला मैच नहीं खेले थे, लेकिन दूसरे टेस्ट में कुल 259 रन बनाकर उन्होंने प्लेयर ऑफ द सीरीज पर कब्जा जमाया। पहला अनऑफिशियल टेस्ट इंडिया A ने 3 विकेट के करीबी अंतर से जीता था।
Trending
- छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अब अंतिम सांसें ले रहा है, विकास का नया युग प्रारंभ हो चुका है- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अघोर गुरुपीठ में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना
- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय को 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का निमंत्रण
- प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से छत्तीसगढ़ के हजारों परिवारों को मिला ‘सुरक्षा और सम्मान का नया घर’
- जशपुर बनेगा फ़ूड प्रोसेसिंग हब: निफ्टेम के सहयोग से 96 स्थानीय लोगों को मिला मोटा अनाज प्रसंस्करण का प्रशिक्षण
- समर्थन मूल्य में धान खरीदी: भकुर्रा उपार्जन केंद्र में ‘उत्कृष्ट’ व्यवस्था से किसानों में भारी संतोष
- धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने ‘गुंडागर्दी’ पर कसा शिकंजा
- मुंगेली में रिकॉर्ड धान खरीदी: सरल प्रक्रिया और त्वरित भुगतान से किसानों का भरोसा और मजबूत


