नई दिल्ली। मिलाप मिलन जावेरी की ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने थामा जैसी बड़ी फिल्म से क्लैश के बावजूद खूब सक्सेस हासिल कर ली है। इस फिल्म ने पहले दो हफ्ते में तो तगड़ा कलेक्शन किया ही था वहीं तीसरे वीकेंड पर भी इसने झूम मचा दी और तीसरे शनिवार को इसके कलेक्शन में काफी तेजी देखी गई। चलिए यहां जानते हैं ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने रिलीज के 20वें दिन यानी तीसरे संडे को कितना कलेक्शन किया है।
‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने 20वें दिन कितनी की कमाई?
रोमांटिक थ्रिलर ‘एक दीवाने की दीवानियत’ बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। पहले थामा से टक्कर ले रही इस फिल्म को अब कई नई रिलीज फिल्मों से भी मुकाबला करना पड़ रहा है लेकिन ये फिल्म टिकट खिड़की से टस से मस होने को तैयार नहीं है और इसी के साथ ये खूब नोट भी छाप रही है। 25 करोड़ की लागत में बनी इस फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते में ही अपने बजट से दुगनी से भी ज्यादा 55।15 करोड़ की कमाई कर ली थी और हिट का टैग भी हासिल कर लिया था।
उससे बाद इसने दूसरे हफ्ते में मुनाफा कमाना शुरू किया और इसकी सेकंड वीक का कलेक्शन 16.3 करोड़ रुपये रहा। वहीं तीसरे वीकेंड में भी इसकी बॉक्स ऑफिस पर पकड़ मजबूत दिखीं। तीसरे शनिवार इसने 66.67 फीसदी की तेजी दिखाते हुए 1.25 करोड़ कमाए थे। बता दें कि इससे पहले तीसरे शुक्रवार को इसने सबसे कम 75 लाख रुपये का कलेक्शन किया था।
वहीं अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने रिलीज के तीसरे संडे यानी 20वें दिन 1.50 करोड़ रुपये कमाए हैं।
इसी के साथ इस फिल्म की 20 दिनों की कुल कमाई अब 74.95 करोड़ रुपये हो गई है।
‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने भूल चूक मात को दी पटखनी
‘एक दीवाने की दीवानियत’ बॉक्स ऑफिस पर कमाल करा परफॉर्म कर रही है। इस फिल्म ने रिलीज के 20 दिनों में 74.95 करोड़ कमाए लिए हैं। इसी के साथ इसने राजकुमार राव की भूल चूक माफ के लाइफटाइम कलेक्शन 74.81 करोड़ को मात दे दी है। अब इसकी नजर सनी देओल की जाट ( 90.34 करोड़) पर है। हालांकि इसकि लिए ‘एक दीवाने की दीवानियत’ को 15 करोड़ और कमने की जरूरत है। अब देखने वाली बात होगी कि क्या ये फिल्म ये उपलब्धि हासिल कर पाती है या नहीं।
क्या है ‘एक दीवाने की दीवानियत’ की कहानी?
मिलाप मिलन जावेरी द्वारा निर्देशित, ‘एक दीवाने की दीवानियत’ विक्रम आदित्य भोसले (हर्षवर्धन राणे) की कहानी है, जो अदा रंधावा (सोनम बाजवा) के प्यार में डूबा हुआ है। जो शुरुआत में एक गहरा लगाव था, वह एक गहरे जुनून में बदल जाता है। यहीं से कहानी में एक संघर्ष शुरू होता है।
Trending
- छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अब अंतिम सांसें ले रहा है, विकास का नया युग प्रारंभ हो चुका है- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अघोर गुरुपीठ में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना
- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय को 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का निमंत्रण
- प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से छत्तीसगढ़ के हजारों परिवारों को मिला ‘सुरक्षा और सम्मान का नया घर’
- जशपुर बनेगा फ़ूड प्रोसेसिंग हब: निफ्टेम के सहयोग से 96 स्थानीय लोगों को मिला मोटा अनाज प्रसंस्करण का प्रशिक्षण
- समर्थन मूल्य में धान खरीदी: भकुर्रा उपार्जन केंद्र में ‘उत्कृष्ट’ व्यवस्था से किसानों में भारी संतोष
- धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने ‘गुंडागर्दी’ पर कसा शिकंजा
- मुंगेली में रिकॉर्ड धान खरीदी: सरल प्रक्रिया और त्वरित भुगतान से किसानों का भरोसा और मजबूत


