नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज 8 नवंबर को पांचवां और आखिरी टी20 मैच खेला जाएगा। भारत इस पांच मैच की टी20 सीरीज में 2-1 से आगे चल रहा है। अगर आज पांचवां टी20 मैच टीम इंडिया जीत जाती है, तब भारत ये सीरीज 3-1 से जीत जाएगा। लेकिन अगर ऑस्ट्रेलिया पांचवें टी20 में भारत को हराने में कामयाब हो जाती है, तब ये सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म होगी। पांचवें टी20 में टीम इंडिया कई बड़े बदलाव के साथ खेल सकती है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी मैच में रिंकू सिंह और नीतीश कुमार रेड्डी को मौका मिल सकता है।
रिंकू सिंह और नीतीश रेड्डी को मिलेगा मौका?
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गए भारत के टी20 स्क्वाड में केवल दो खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्हें पिछले चार मैचों में एक भी मुकाबला खेलने का मौका नहीं मिला है। रिंकू सिंह और नीतीश कुमार रेड्डी चारों मैचों में मैदान के बाहर बैठे हैं। वहीं पांचवें टी20 में हेच कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव इन दोनों खिलाड़ियों को मैदान पर उतरने का मौका दे सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी टी20 मैच में शिवम दुबे और वॉशिंगटन सुंदर को आराम दिया जा सकता है।
पांचवें टी20 में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उपकप्तान), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह।
सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया
भारत की प्लेइंग इलेवन में रिंकू सिंह और नीतीश कुमार रेड्डी की एंट्री के अलावा बाकी पूरी टीम चौथे टी20 की तरह ही रह सकती है। भारत इस मैच को हर हाल में जीतना चाहेगा, इसके लिए टीम इंडिया मेन बॉलिंग लाइन-अप में कोई बदलाव नहीं करना चाहेगी। भारतीय टीम अपने तीन मुख्य गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल के साथ उतर सकती है। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टी20 मैच में तीसरे नंबर पर शिवम दुबे बल्लेबाजी करने आए थे, लेकिन अब पांचवें टी20 में तिलक वर्मा वन-डाउन पर बल्लेबाजी करने आ सकते हैं।
Trending
- छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अब अंतिम सांसें ले रहा है, विकास का नया युग प्रारंभ हो चुका है- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अघोर गुरुपीठ में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना
- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय को 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का निमंत्रण
- प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से छत्तीसगढ़ के हजारों परिवारों को मिला ‘सुरक्षा और सम्मान का नया घर’
- जशपुर बनेगा फ़ूड प्रोसेसिंग हब: निफ्टेम के सहयोग से 96 स्थानीय लोगों को मिला मोटा अनाज प्रसंस्करण का प्रशिक्षण
- समर्थन मूल्य में धान खरीदी: भकुर्रा उपार्जन केंद्र में ‘उत्कृष्ट’ व्यवस्था से किसानों में भारी संतोष
- धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने ‘गुंडागर्दी’ पर कसा शिकंजा
- मुंगेली में रिकॉर्ड धान खरीदी: सरल प्रक्रिया और त्वरित भुगतान से किसानों का भरोसा और मजबूत


