खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर l श्याम नगर में आज 75 वा गणतंत्र दिवस के उपलक्ष पर इंदिरा बाल उद्यान एवं महाराणा प्रताप उद्यान पर समिति के सदस्यों की उपस्थिति में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ कार्यक्रम में हमारी वरिष्ठ सदस्यों का विशेष योगदान रहा, मोहल्ले के विकास कार्यों एवं सुरक्षा हेतु चर्चा हुई विशेषत: मोहल्ले की रोड नालियों गलियों में अभी भी कुछ लोग कचरा फेंक रहे हैं जिससे सफाई कर्मियों द्वारा सफाई करने के बावजूद गंदगी दिखाई देती रहती है मोहल्ले में पिछले दो महीना में चोरियों की वारदातें हुई है उन पर पुलिस कार्रवाई अभी तक अपेक्षित है इस पर गंभीरता से कार्यवाही किया जाना प्रस्तावित है वार्ड पार्षद अजीत कुकरेजा कार्यक्रम में उपस्थित हुए एवं अपने विकास कार्यों की गतिविधियों के बारे में प्रकाश डालते हुए समिति के सदस्यों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की समिति के वरिष्ठ सदस्य एवं अध्यक्ष सी . पी. मिश्रा द्वारा पार्षद अजीत कुकरेजा को शुभकामनाएं देते हुए आशीर्वचन कहे! कार्यक्रम का संचालन आशीष श्रीवास्तव एवं आभार प्रदर्शन थनेंद्र साहू के मुखारविंद से पूर्ण हुआ
उक्त कार्यक्रम में श्री एस्.एन. वर्मा मनजीत भाटिया, सुभाष झा ,माधुरी पटेल, हितेश्वरी साहू , ए .एस. त्रिवेदी
आर .पी. पाटले ,राजकुमार श्रीवास्तव, ए. के .
रात्रे, पी.एच्. मदलिया रमन लाल जैन,अनुज शर्मा , रमेश वालेचा, रुद्र मुदुलीयार , दिलीप श्रीवास्तव
डॉ आर .एस .शर्मा आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे !

