खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान अभियान में अदम्य साहस एवं वीरता का परिचय देते हुये उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के 20 अधिकारी-कर्मचारियों को 26 जनवरी 2024 गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस वीरता पदक से पुरूस्कृत किये जाने की उद्घोषणा की गई है।
जिसमें उप निरीक्षक संजय पाल, उप निरीक्षक धरम सिंह तुलावी, उप निरीक्षक विरेन्द्र कंवर, उप निरीक्षक पतिराम पोडिय़ामी, प्लाटून कमाण्डर दिलीप कुमार वासनिक, बीडीएस शाखा में तैनात उपनिरीक्षक महेन्द्र कुमार पाठक को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से पुरूस्कृत किये जाने की उद्घोषणा की गई है। प्रधान आरक्षक शिवकुमार रामटेके, आरक्षक चैतूराम पोयाम एवं आरक्षक गौतम कोरसा को पुलिस वीरता पदक से पुरूस्कृत किये जाने की उद्घोषणा कीगई है।
इसके अलावे प्रधान आरक्षक रमेश जुर्री (मरणोपरांत), आरक्षक रमेश कोरसा (मरणोपरांत), आरक्षक सुभाष नायक (मरणोपरांत), आरक्षक रामदास कोर्राम (मरणोपरांत), आरक्षक जगतराम कंवर (मरणोपरांत), आरक्षक सुखसिंह (मरणोपरांत), आरक्षक रामशंकर सिंह (मरणोपरांत), आरक्षक शंकर नाग(मरणोपरांत), सहायकआरक्षक किशोर एड्रिक (मरणोपरांत), सहायक आरक्षक सनकू राम सोड़ी (मरणोपरांत), सहायक आरक्षक बोसाराम करटामी (मरणोपरांत) को पुलिस वीरता पदक से पुरूस्कृत किये जाने की उद्घोषणा की गई है।

