खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोक पर्व छेरछेरा की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों की खुशहाली की मंगल कामना की है। साय ने छेरछेरा पर्व की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि महादान और फसल उत्सव के रूप में मनाया जाने वाला छेरछेरा त्योहार हमारी सामाजिक समरसता, दानशीलता की और समृद्ध गौरवशाली परम्परा का संवाहक है। यह नई फसल के घर आने की खुशी में पौष मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इसी दिन मां शाकम्भरी जयंती भी मनाई जाती है। पौराणिक मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान शंकर ने माता अन्नपूर्णा से भिक्षा मांगी थी, इसलिए लोग धान के साथ साग-भाजी, फल का दान भी करते हैं।
Trending
- मुख्यमंत्री ने स्टेडियम में किया राजा रघुराज सिंह की प्रतिमा का अनावरण
- बस्तर जिले में धान उपार्जन हुआ शुरू, पहले दिन दो किसानों ने बेचा धान
- बेमेतरा जिले में धान खरीदी का दमदार आगाज़: पहले दिन ₹1844.40 क्विंटल की ऐतिहासिक खरीदी!
- मुख्यधारा में लौटे नक्सलियों की मार्मिक अपील: “हिंसा छोड़ो, घर चलो!- बीजापुर जेल में वर्षों बाद हुआ भावनात्मक मिलन
- बिलासपुर को मिली 329.77 करोड़ रुपये की सौगात: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया 47 विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन
- जनजातीय गौरव दिवस भारत की प्राचीन संस्कृति का प्रतीक : सांसद बृजमोहन अग्रवाल
- उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने किया धान खरीदी अभियान का शुभारंभ
- दो शीर्ष कैडर सहित 8 नक्सलियों का बड़ा आत्मसमर्पण, तेलंगाना-छत्तीसगढ़ सीमा पर माओवादी नेटवर्क को गहरा आघात

