खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। आज सुबह जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र के बलम नेंड्रा के जंगल में पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। जवानों ने 2 महिला और 1 पुरुष नक्सली को मार गिराया, वहीं घटनास्थल से हथियार, विस्फोटक व अन्य सामान बरामद किए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि बासागुड़ा थाना क्षेत्र के बलम नेंड्रा के जंगल में मद्देड़ एरिया कमेटी डीव्हीसीएम विनोद कर्मा, आवापल्ली एलओएस राजू पुनेम, एसीएम विश्वनाथ, गुड्डू तेलम व अन्य 20 से 25 सशस्त्र नक्सलियों की मौजूदगी है।
सूचना पर शुक्रवार को डीआरजी बीजापुर व कोबरा 210 की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। अभियान के दौरान शनिवार की सुबह 7.30 बजे के करीब बेलम गुट्टा के पहाड़ी में पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। कुछ देर चली मुठभेड़ के बाद पुलिस ने 2 महिला नक्सली व 1 पुरूष नक्सली को मार गिराया है। पुलिस के मुताबिक घटना स्थल से नक्सली शव सहित हथियार विस्फोटक प्रतिबंधित नक्सली संगठन की प्रचार-प्रसार की सामग्री नक्सली वर्दी दवाइयां व रोजमर्रा के सामान बरामद किये हैं। क्षेत्र में जवानों का सर्च अभियान जारी है।
Trending
- छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अब अंतिम सांसें ले रहा है, विकास का नया युग प्रारंभ हो चुका है- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अघोर गुरुपीठ में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना
- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय को 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का निमंत्रण
- प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से छत्तीसगढ़ के हजारों परिवारों को मिला ‘सुरक्षा और सम्मान का नया घर’
- जशपुर बनेगा फ़ूड प्रोसेसिंग हब: निफ्टेम के सहयोग से 96 स्थानीय लोगों को मिला मोटा अनाज प्रसंस्करण का प्रशिक्षण
- समर्थन मूल्य में धान खरीदी: भकुर्रा उपार्जन केंद्र में ‘उत्कृष्ट’ व्यवस्था से किसानों में भारी संतोष
- धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने ‘गुंडागर्दी’ पर कसा शिकंजा
- मुंगेली में रिकॉर्ड धान खरीदी: सरल प्रक्रिया और त्वरित भुगतान से किसानों का भरोसा और मजबूत

