खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। डिप्टी सीएम अरुण साव ने अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह और छत्तीसगढ़ में इसकी तैयारियों को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, 22 जनवरी का दिन ऐतिहासिक दिन होने वाला है। क्योंकि उस दिन अयोध्या में भव्य और दिव्य रामलला के मंदिर के लोकार्पण का कार्यक्रम होगा। दुनिया के राम भक्त इस दिन को उत्सव के रूप में मनाकर इस ऐतिहासिक पल को और यादगार बनाने की तैयारी कर रहे है. उन्होंने बताया कि, छत्तीसगढ़ में विशेष तैयारी की जा रही. शहर-शहर, गांव-गांव, अलग-अलग धार्मिक संगठनों द्वारा विविध आयोजन की तैयारी है। हमारी सरकार भी तैयारी में जुटी है. छत्तीसगढ़ के लोगों में इसे लेकर दोगुना उत्साह है. हर एक व्यक्ति इस दिन को यादगार बनाने की तैयारी में हैं।
वहीं अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में कांग्रेस के शामिल नहीं होने पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने तंज कसते हुए कहा कि, कांग्रेस का रुख साफ है। यही कांग्रेस है जिन्होंने भगवान राम को काल्पनिक कहा था. उन्होंने राम मंदिर के निर्माण में रोड़े अटकाए. आज पूरा देश मंदिर के लोकार्पण को ऐतिहासिक बनाने में लगा हुआ हैं, कांग्रेसी सोंचे वे कहां हैं।
मोदी की गैरंटी को वादाखिलाफी की गैरंटी देने वाले कांग्रेस के बयान पर डिप्टी सीएम ने पलटवार करते हुए कहा कि, अब तो कांग्रेस के बातों पर ज्यादा भरोसा नहीं। 5 साल में छत्तीसगढ़ की जनता को जैसे ठगा, लूटा गया. आज जब मोदी की गारंटी लोगों तक जा रही। उनके पेट में दर्द हो रहा है। क्योंकि उनकी सोच नहीं है। जनहित और जनता के हित में काम हो. वह कभी करने की कल्पना नहीं कर सकते. आज हमारी सरकार काम कर रही है तो उनके पेट में दर्द हो रहा है।

