खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के एर्राबोर थाना क्षेत्र अंर्तगत राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर झाडिय़ों में एक नवजात बच्चे का शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कोटा ब्लॉक के इक्कलगुड़ा के एक नवजात बच्चा मिला है, जिसे किसी ने सडक़ किनारे छोड़ दिया है। कुछ देर तक बच्ची जिंदा थी, लेकिन अस्पताल ले जाने पहले ही मौत हो गई। गाय चराने वाले चरवाहे ने बच्चे को सबसे पहले देखा था।
एर्राबोर थाना प्रभारी के अनुसार यह किसी बाहरी व्यक्ति का काम हो सकता है। जिसने बच्चे को सडक़ किनारे छोड़ा है, उसकी तलाश की जा रही है। आसपास के आंगनबाड़ी में भी पूछताछ और जांच पड़ताल की जा रही है। जिससे गर्भवती महिलाओं की जानकारी मिल सके।

