खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के अंतागढ़ गोल्डन चौक में भाजपा अंतागढ़ मंडल एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा असीम राय हत्या के आरोपी कांग्रेसनगर पंचायत अध्यक्ष बप्पा गांगुली व पार्षद विकास पाल का पुतला दहन किया। भाजपा अंतागढ़ मंडल का आरोप है कि राजनीतिक षड्यंत्र के चलते भाजपा नेता असीम राय की हत्या पखांजूर नगर पंचायत के अध्यक्ष व कांग्रेस नेता बप्पा गांगुली और कांग्रेस पार्षद विकास पाल ने असीम राय की हत्या की सुपारी दी थी।
बता दें कि नगर पंचायत में अध्यक्ष पद को लेकर विवाद चल रहा था। असीम राय के नेतृत्व में नगर पंचायत अध्यक्ष बप्पा गांगुली के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था, जिस पर 15 जनवरी को मतदान होना था। जिससे नगर पंचायत ध्यक्ष पद की कुर्सी जाने का भय और विकास पाल का अवैध कब्जा टूटने के भय से विकास और बप्पा ने मिलकर असीम राय की हत्या करवा दी।

