खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के पखांजूर में भाजपा जिला उपाध्यक्ष और पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष असीम राय को गोली मारने वाले शूटर विकास तालुकदार को पुलिस ने गिर तार कर लिया है। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी विकास तालुकदार फरार था।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी विकास को पुलिस ने महाराष्ट्र के गढ़चिरौली से गिर तार किया है। उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल को भी बरामद कर लिया गया है। हालांकि इस मामले का खुलासा पुलिस ने अभी नहीं किया है।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष असीम राय की हत्या मामले में पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया था, मुख्य आरोपी शूटर विकास तालुकदार फरार था। जिसे पुलिस ने महाराष्ट्र सेगिर तार किया है। शुक्रवार को पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया था कि नगर पंचायत अध्यक्ष बप्पा गांगुली, पार्षद विकास पाल, जितेंद्र बैरागी ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष को मारने के लिए शूटर विकास तालुकदार को 07 लाख में सुपारी दी थी।

