Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मुख्यमंत्री ने स्टेडियम में किया राजा रघुराज सिंह की प्रतिमा का अनावरण

    November 15, 2025

    बस्तर जिले में धान उपार्जन हुआ शुरू, पहले दिन दो किसानों ने बेचा धान

    November 15, 2025

    बेमेतरा जिले में धान खरीदी का दमदार आगाज़: पहले दिन ₹1844.40 क्विंटल की ऐतिहासिक खरीदी!

    November 15, 2025
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • मुख्यमंत्री ने स्टेडियम में किया राजा रघुराज सिंह की प्रतिमा का अनावरण
    • बस्तर जिले में धान उपार्जन हुआ शुरू, पहले दिन दो किसानों ने बेचा धान
    • बेमेतरा जिले में धान खरीदी का दमदार आगाज़: पहले दिन ₹1844.40 क्विंटल की ऐतिहासिक खरीदी!
    • मुख्यधारा में लौटे नक्सलियों की मार्मिक अपील: “हिंसा छोड़ो, घर चलो!- बीजापुर जेल में वर्षों बाद हुआ भावनात्मक मिलन
    • बिलासपुर को मिली 329.77 करोड़ रुपये की सौगात: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया 47 विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन
    • जनजातीय गौरव दिवस भारत की प्राचीन संस्कृति का प्रतीक : सांसद बृजमोहन अग्रवाल
    • उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने किया धान खरीदी अभियान का शुभारंभ
    • दो शीर्ष कैडर सहित 8 नक्सलियों का बड़ा आत्मसमर्पण, तेलंगाना-छत्तीसगढ़ सीमा पर माओवादी नेटवर्क को गहरा आघात
    Facebook X (Twitter)
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना शासन की प्राथमिकता- उप मुख्यमंत्री अरूण साव
    बिलासपुर

    समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना शासन की प्राथमिकता- उप मुख्यमंत्री अरूण साव

    adminBy adminJanuary 10, 2024No Comments0 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    20 बैगा आदिवासी युवाओं को अतिथि शिक्षक के लिए प्रदान किया नियुक्ति पत्र

    उप मुख्यमंत्री साव खुड़िया में प्रधानमंत्री जनमन शिविर में हुए शामिल

    खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह की सामाजिक आर्थिक उन्नति एवं बैगा आदिवासी परिवारों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ एक मंच पर दिलाने के लिए पीएम जनमन योजना अंतर्गत लोरमी विकासखंड के ग्राम खुड़िया में आज विशेष मेगा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री अरूण साव शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री साव का शिविर स्थल में पहुंचने पर खुमरी पहनाकर तथा प्रतिकात्मक हल प्रदान कर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत उप मुख्यमंत्री साव ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने शिविर में लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया और विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं लाभान्वित हितग्राहियों की जानकारी ली।

    उन्होंने शिविर स्थल में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर के अंतर्गत प्रचार वैन में चल रहे प्रधानमंत्री का रिकार्डेड संदेश और चलचित्र के प्रसारण का भी अवलोकन किया। शिविर में उप मुख्यमंत्री साव ने 20 बैगा आदिवासी युवाओं को अतिथि शिक्षक के लिए नियुक्ति पत्र एवं विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को चेक एवं सामाग्री वितरण कर लाभान्वित किया।
    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह की सामाजिक आर्थिक उन्नति के लिए आज खुड़िया में पीएम जनमन मेगा शिविर लगाया गया है। एक ही मंच पर विभिन्न विभागों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित शिविर लगाई गई है। शिविर के माध्यम से सरकार को आपके गांव में लाकर खड़ा किया गया है। शिविर में जितना स्टॉल लगा है, उसका जरूर अवलोकन करें। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली बार ऐसा योजना बना है, जिसमें गांव, गरीब के द्वार तक सरकार पहुंच रही है और वंचित पात्र हितग्राहियों को योजनाओं की जानकारी के साथ उन्हें लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आप सभी की समस्याओं का हल करने के लिए तत्पर है। हम सब मिलकर मोदी जी के सपना को साकार करेंगे। खुशहाल भारत, विकसित भारत का निर्माण करेंगे।

    उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि जब तक गांव, गरीब किसान की तरक्की नहीं होगी, तब तक देश की तरक्की नहीं होगी। सरकार बनने के बाद हमने मोदी की गारंटी को पूरा करने की शुरुआत कर दी है। सबसे पहले 18 लाख गरीब परिवारों का आवास बनाने का निर्णय लिया गया। इसके बाद प्रदेश के 12 लाख किसानों के खाते में लंबित बोनस की राशि का अंतरण किया गया। उन्होंने कहा कि 31 सौ रूपए प्रति क्विंटल के हिसाब से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी की जाएगी। गरीब परिवार के जीवन में खुशहाली आए। इसका इंतजाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है। आज एक किसान आदिवासी समाज का बेटा प्रदेश का मुख्यमंत्री बना है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ खुड़िया क्षेत्र के विकास के लिए चर्चा हुई है, जिसमें उन्होंने क्षेत्र की तरक्की के लिए काम करने हेतु भरोसा दिलाया है।

    कलेक्टर राहुल देव ने कहा कि इस शिविर का उद्देश्य विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह की सामाजिक आर्थिक उन्नति के लिए कार्य करते हुए विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ बैगा आदिवासी परिवारों को दिलाना है। इस हेतु विभिन्न विभागों के समन्वय से पेयजल, आवास, सड़क, मोबाईल मेडिकल यूनिट, छात्रावास निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से पोषण, वनधन केंद्र की स्थापना, इंटरनेट एवं मोबाईल सर्विस की उपलब्धता तथा आजीविका संवर्धन हेतु कौशल विकास सहित महत्वपूर्ण गतिविधियों का क्रियान्वयन किया जा रहा है। ताकि समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति को भी इसका लाभ दिलाया जा सके। उन्होंने कहा कि जिले के 41 पीवीटीजी बसाहटों ग्रामों में 08 हजार से अधिक बैगा निवासरत हैं। उन्होंने शासन की सभी योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन की बात कही।

    उप मुख्यमंत्री साव ने 3 एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने सुदूर वनांचल क्षेत्र के बैगा आदिवासी परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने शिविर से तीन एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि अचानकमार क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में अलग-अलग दिवस कैंप लगाकर लोगों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ दिलाया जायेगा।

    शिविर में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित

    मेगा शिविर में 20 से अधिक विभागों का स्टाल लगाया गया, जिसमें स्वास्थ्य विभाग द्वारा 659 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण, 13 हजार 234 लोगों का टीबी, सिकलसेल, बीपी, शुगर आदि जांच एवं दवा वितरण, चिप्स द्वारा 501 लोगोें का आधार कार्ड, अग्रणी बैंक द्वारा 439 लोगों का जनधन खाता, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 47 सुकन्या समृद्धि योजना खाता, खाद्य विभाग द्वारा 147 नया राशनकार्ड, 56 हितग्राहियों को उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन, सहकारिता विभाग द्वारा 347 किसानों को केसीसी एवं 09 लोगों को एटीएम वितरण, आदिवासी विकास विभाग द्वारा 20 हितग्राहियों को कम्बल व मच्छरदानी वितरण, समाज कल्याण विभाग द्वारा 126 हितग्राहियों का मुख्यमंत्री पेंशन योजना अंतर्गत पंजीयन, परिवहन विभाग द्वारा 206 लोगों का लर्निंग लाईसेंस, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 174 हितग्राहियों को स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय, 386 प्रधानमंत्री आवास, आयुष विभाग द्वारा 239 लोगों को निःशुल्क चिकित्सा एवं काढ़ा वितरण, वन विभाग द्वारा 10 हितग्राहियों को न्यूनतम मूल्य कोदो मिलेट्स धनादेश, कृषि विभाग द्वारा 106 हितग्राहियों का किसान सम्मान निधि के तहत पंजीयन, उद्यान विभाग द्वारा 20 हितग्राहियों को नदी कछार योजनांतर्गत फलदार पौधे, सब्जी मिनी किट, उद्योग विभाग द्वारा 22 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना अंतर्गत पंजीयन, मत्स्य पालन विभाग द्वारा 06 हितग्राहियों को महाजाल, 06 हितग्राहियों को आइस बाक्स एवं 05 हितग्राहियों को अंगुलिका संचयन अनुदान, पशुधन विकास विभाग द्वारा 10 हितग्राहियों को बैक्यार्ड कुक्कुट पालन योजना के तहत रंगीन चूजे व दाना वितरण, श्रम विभाग द्वारा मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजनांतर्गत 10 नवीन पंजीयन एवं 01 हितग्राही को लाभान्वित, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना, मिनीमाता महतारी जतन योजना अंतर्गत 01-01 हितग्राही को लाभान्वित, राजस्व विभाग द्वारा 29 लोगों का जाति, निवास, राशनकार्ड प्रतिवेदन और शिक्षा विभाग द्वारा 37 विद्यार्थियों को जाति प्रमाण पत्र वितरण किया गया।

    शिविर में कृत्रिम अंग प्रदान करने हेतु दिव्यांगजनों का परीक्षण एवं माप किया गया

    शिविर में समाज कल्याण विभाग द्वारा स्टाल लगाया गया था, जिसमें कृत्रिम अंग प्रदान करने हेतु जिले के अस्थि बाधित दिव्यांगजनों का परीक्षण एवं माप किया गया। शिविर में 29 दिव्यांगजनों ने आवेदन प्रस्तुत किया। विकासखण्ड पथरिया के जुगनूराम ने बताया कि दुर्घटना में उनका एक पैर कट गया था, जिसके कारण उन्हें चलने में परेशानी होती है। आज जनमन शिविर के माध्यम से कृत्रिम पैर के लिए परीक्षण एवं माप किया गया है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया।

    पीएम जनमन योजना अंतर्गत शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को दिलाने मेगा शिविर में 10 पंजीयन काउंटर बनाए गए। जिसमें ग्राम बोइरहा, पटपरहा, राजक, औरापानी, बिजरा कछार, खुड़िया, महामाई, चकदा, सलगी, बहाउड, डगनिया, सरगढ़ी, घमेरी, जाकड़बांधा, झिरिया, निवासखार, सुरही, अतरिया, जमुनाही, कंचनपुर, परसवारा, कारीडोंगरी, बाकल, टिंगीपुर, जुनापुर, सांभरधसान, जल्दा से हजारों हितग्राही शामिल हुए।

    इस दौरान पूर्व विधायक तोखन साहू, जिला पंचायत सदस्य दुर्गा उमाशंकर साहू सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, सीसीएफ एस. जगदीशन, वन मंडलाधिकारी सत्यदेव शर्मा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पाण्डेय, एसडीएम लोरमी प्रवीण तिवारी सहित संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी, मीडिया प्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में बैगा आदिवासी परिवार के लोग मौजूद रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    admin
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री ने स्टेडियम में किया राजा रघुराज सिंह की प्रतिमा का अनावरण

    November 15, 2025

    बिलासपुर को मिली 329.77 करोड़ रुपये की सौगात: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया 47 विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन

    November 15, 2025

    उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने किया धान खरीदी अभियान का शुभारंभ

    November 15, 2025
    × Popup Image
    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,120

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,306

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,235

    दंतेवाड़ा के दो पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार, विभागीय लिपिक फरार

    August 25, 20251,162
    Don't Miss
    बिलासपुर

    मुख्यमंत्री ने स्टेडियम में किया राजा रघुराज सिंह की प्रतिमा का अनावरण

    By Khabar WorldNovember 15, 20250

    खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बिलासपुर प्रवास के दौरान शहर के…

    बस्तर जिले में धान उपार्जन हुआ शुरू, पहले दिन दो किसानों ने बेचा धान

    November 15, 2025

    बेमेतरा जिले में धान खरीदी का दमदार आगाज़: पहले दिन ₹1844.40 क्विंटल की ऐतिहासिक खरीदी!

    November 15, 2025

    मुख्यधारा में लौटे नक्सलियों की मार्मिक अपील: “हिंसा छोड़ो, घर चलो!- बीजापुर जेल में वर्षों बाद हुआ भावनात्मक मिलन

    November 15, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook X (Twitter)
    Our Picks

    मुख्यमंत्री ने स्टेडियम में किया राजा रघुराज सिंह की प्रतिमा का अनावरण

    November 15, 2025

    बस्तर जिले में धान उपार्जन हुआ शुरू, पहले दिन दो किसानों ने बेचा धान

    November 15, 2025

    बेमेतरा जिले में धान खरीदी का दमदार आगाज़: पहले दिन ₹1844.40 क्विंटल की ऐतिहासिक खरीदी!

    November 15, 2025

    मुख्यधारा में लौटे नक्सलियों की मार्मिक अपील: “हिंसा छोड़ो, घर चलो!- बीजापुर जेल में वर्षों बाद हुआ भावनात्मक मिलन

    November 15, 2025

    बिलासपुर को मिली 329.77 करोड़ रुपये की सौगात: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया 47 विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन

    November 15, 2025

    जनजातीय गौरव दिवस भारत की प्राचीन संस्कृति का प्रतीक : सांसद बृजमोहन अग्रवाल

    November 15, 2025
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.